Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Putin से 3 घंटे की मुलाकात के बाद कीव पहुंचे ट्रंप के दूत, क्या अब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

    16 hours ago

    1

    0

    रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुश्नर रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे।उनका यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब इससे एक दिन पहले दोनों ने मॉस्को के क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन घंटे से ज्यादा समय तक बंद कमरे में बैठक की थी।पुतिन के साथ बैठक को बताया 'सकारात्मक'मॉस्को में हुई इस हाईलेवल बैठक को रूसी अधिकारियों ने 'सकारात्मक और उपयोगी' बताया। हालांकि, बैठक के बाद किसी बड़े समझौते का ऐलान नहीं किया गया। बातचीत में युद्ध खत्म करने के संभावित रास्तों के साथ-साथ आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस बीच, दोनों पक्षों ने कूटनीतिक बातचीत के दौरान माहौल को बेहतर बनाने के लिए तीन दिनों के अस्थायी हवाई सीजफायर पर सहमति जताई है।इसे भी पढ़ें: Ukraine War: शांति वार्ता के लिए Moscow में अमेरिकी दूतों से मिले पुतिन, कीव पर हमले 72 घंटे रोकेतीन दिन तक कीव और मॉस्को पर हवाई हमले नहींरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर तीन दिनों तक हवाई हमले नहीं करने का आदेश दिया है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी अमेरिकी दूतों से बातचीत के बाद सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यूक्रेन शनिवार, रविवार और सोमवार को मॉस्को पर जवाबी हमले नहीं करेगा। दोनों देशों की राजधानियों को निशाना न बनाने की इस अस्थायी पहल से आम लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है।इसे भी पढ़ें: Iran War खत्म होते ही Trump चलेंगे बड़ी चाल! इजरायल से लेकर सऊदी अरब तक बदलेंगे समीकरणरूस की मांग को यूक्रेन ने किया खारिजईरान से जुड़े तनाव के कारण पिछले करीब छह महीनों से धीमी पड़ी शांति प्रक्रिया अब फिर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। अमेरिका दोनों देशों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कई मुद्दों पर अभी भी दोनों पक्षों के बीच गहरा मतभेद है। रूस ने यूक्रेन से पूर्वी डोनेट्स्क और लुहान्स्क के उन इलाकों से अपनी सेना हटाने की मांग की है, जिन पर यूक्रेन का नियंत्रण है। यूक्रेन इस मांग को पहले ही खारिज कर चुका है।जेलेंस्की से मुलाकात पर टिकी नजरेंअब अमेरिकी दूतों की कीव यात्रा पर सबकी नजरें हैं। स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर की राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ होने वाली बातचीत में युद्ध रोकने और संभावित शांति समझौते को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि, क्या यह बातचीत रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की दिशा में कोई बड़ा रास्ता खोल पाएगी, यह आने वाले दिनों में ही साफ होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Paris में फ्रांस के पहले पारंपरिक BAPS मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं के लिए खुला द्वार
    Next Article
    Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment