Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PVVNL MD ने सपा नेताओं को तीन घंटे कराया इंतजार:बेतहाशा बिजली कटौती के मुद्दे पर पहुंचे थे वार्ता करने, VC ऑफिस में ही पहुंचे

    7 hours ago

    1

    0

    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं को 3 घंटे इंतजार करना पड़ा। सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान खुद ऊर्जा भवन पहुंची थी लेकिन एमडी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हवाला देकर खेद व्यक्त कर दिया। आख़िरकार हंगामा हुआ और उसके बाद सपाइयों ने VC रूम में ही पहुंचकर शिकायत सुनाई। MD ने शिकायत नोट की और अफसरों को निर्देश दिए। अब विस्तार से जानते हैं पूरा मामला भीषण गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शहर से लेकर देहात तक आम जीवन प्रभावित होने लगा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जनता की समस्याओं को सीधे एमडी पावर तक पहुंचाने का निर्णय लिया। सपा सरधना विधायक अतुल प्रधान तो नहीं पहुंचे लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी सीमा प्रधान एमडी पावर के दफ्तर पहुंच गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हवाला देते रहे अफसर करीब 11 बजे देहात के अलग-अलग क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि ऊर्जा भवन पहुंच गए और प्रबंध निदेशक का इंतजार करने लगे। सपा नेत्री सीमा प्रधान भी वहां पहुंच गई। उन्होंने स्टाफ से बात की तो पता चला चेयरमैन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही है। शुरुआत में कर्मचारी जल्द वीसी खत्म होने का आश्वासन देते रहे लेकिन इंतजार बढ़ता चला गया। तीन घंटे बाद पहुंचे चीफ इंजीनियर देहात इंतजार बढ़ता जा रहा था लेकिन एमडी के पहुंचने की उम्मीद नहीं बन रही थी। ऐसे में सपा नेता नाराज हो गए और उन्होंने VC रूम में जाकर बात करने का ऐलान कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में चीफ इंजीनियर देहात मौके पर पहुंचे लेकिन सपा नेताओं ने उनसे बात करने से साफ इनकार कर दिया। VC रूम में पहुंचे समाजवादी पार्टी नेता करीब 3 घंटा इंतजार किया गया लेकिन एमडी पावर नीचे नहीं आए। इससे सपा नेता और ज्यादा नाराज हो गए। मौके पर पहुंचे अफसर मान मनव्वल करते दिखे। लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की बिजली से जुड़ी समस्याएं चीफ इंजीनियर देहात को नोट कराने से इनकार कर दिया। आखिरकार सपा नेता VC रूम में पहुंचे और फिर शिकायत दर्ज कराई। MD ने खुद सभी शिकायत सुनी और अफसरों को निर्देश दिए। MD ने बारी बारी शिकायत सुनकर नोट कराई MD रवीश गुप्ता ने वीसी रूम में ही बात की। सपाईयों ने तीन घंटे इंतजार कराने पर नाराजगी भी व्यक्त की। इसके बाद MD ने बारी बारी शिकायतें सुनकर उन्हें मौजूद अफसरों को नोट कराया। MD का जोर इस दौरान 1912 पर था। उन्होंने अनुरोध किया कि अगर ऐसी समस्याएं हैं तो उन्हें 1912 पर दर्ज कराएं। क्योंकि उसकी मॉनीटरिंग होती है। सीमा बोलीं- समाधान नहीं तो पूरा सरधना यहां सोएगा सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने कड़े तेवर दिखाए। MD से नाराजगी जता दी और सारी शिकायत भी उनके सामने रख दीं। अंत में यह भी बोल दिया कि विभाग के पास एक सप्ताह का समय है। अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पूरा सरधना फिर MD पॉवर के AC में बैठेगा। यह रही देहात की प्रमुख समस्याएं - बिजली घरों पर स्टाफ न होने के कारण उपभोक्ता दिक्कत झेल रहे हैं। - देहात क्षेत्र में रात को ही बिजली कटौती की जा रही है। - लावड़ में विद्युत पोल बेहद बुरी कंडीशन में है। करंट से दो बच्चे मर चुके हैं। - सरधना में अतिरिक्त फीडर बनवाये जाने की मांग - सरधना में 24 लाइनमैन, 4-5 बीमार, बुजुर्ग ज्यादा,, फिर भी कम लाइन मैन कर दिए - बकरीद पर पानी के लिए बिजली की जरूरत, 24 घंटे की मांग,, तीन दिन - तारों का जाल, जर्जर अवस्था में पोल व तार देहात में बढ़ रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बुलडोजर चला, सड़कों से अतिक्रमण हटा:दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना, प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी
    Next Article
    बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया 60 बार वार:बांस के डंडे से हमला, गंभीर चोटों से मौत; आरोपी भाई गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment