Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PWD में JE से AE प्रमोशन का रास्ता साफ:मानव संपदा पोर्टल का DPC मॉड्यूल ठीक, दिव्यांग कार्मिकों के लिए किया प्रावधान; सूची तैयार

    1 day ago

    4

    0

    लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजीनियर (JE) से सहायक अभियंता (AE) के पद पर पदोन्नति का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। मानव संपदा पोर्टल पर विकसित डीपीसी (DPC) मॉड्यूल में तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है और इसमें अब दिव्यांग कार्मिकों के पदोन्नति का भी प्रावधान जोड़ दिया गया है। शासन के निर्देशों के अनुसार भर्ती वर्ष 2026-27 के तहत पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया 30 जून 2026 तक मानव संपदा पोर्टल के ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से ही संपन्न की जानी थी। पोर्टल के अलावा किसी भी अन्य माध्यम से की गई चयन प्रक्रिया अमान्य घोषित की गई थी। हालांकि, पोर्टल में दिव्यांग अवर अभियंताओं की रिक्तियां प्रदर्शित न होने के कारण विभाग पात्रता सूची तैयार नहीं कर पा रहा था। इसके चलते उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाने वाला अधियाचन रुक गया था। विभाग, शासन और एनआईसी एक-दूसरे पर टाल रहे थे जिम्मेदारी इस मामले में PWD, शासन और NIC एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे थे, जिससे सैकड़ों जूनियर इंजीनियरों का प्रमोशन अधर में लटका हुआ था। 24 अगस्त 2026 को विभागाध्यक्ष एवं प्रमुख अभियंता (विकास) द्वारा शासन को पत्र लिखकर पोर्टल अपडेट करने का अनुरोध किया गया था। मामले में त्वरित प्रभावी कार्यवाही न होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने 3 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री से सीधी शिकायत की। इसके बाद 7 सितंबर को समाचार पत्र में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर शासन हरकत में आया और लोक निर्माण अनुभाग-8 ने प्रकरण कार्मिक विभाग को भेजा। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया एनआईसी खबर के संज्ञान और शिकायत के बाद NIC ने आनन-फानन में 8 सितंबर को पोर्टल के DPC मॉड्यूल को दुरुस्त कर दिया। इसके बाद 9 सितंबर को विभाग ने पोर्टल पर JE संवर्ग की प्रविष्टियां दर्ज कीं और 10 सितंबर 2026 को पात्रता सूची पूरी तरह तैयार कर ली गई। प्रमोशन की रुकावट दूर होने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने संघ के पत्र और खबर का तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित समाधान कराने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में थाने के सामने बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या:ठेले वाले को रॉन्ग साइड आने पर टोका, पोता चिल्लाता रहा- बाबा को बचा लो
    Next Article
    बारिश के पानी में करंट उतरने से युवक की मौत:पीलीभीत में केबल ठीक करते समय हुआ हादसा, बचाने आया साथी झुलसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment