Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में थाने के सामने बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या:ठेले वाले को रॉन्ग साइड आने पर टोका, पोता चिल्लाता रहा- बाबा को बचा लो

    1 day ago

    3

    0

    लखनऊ में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मड़ियांव थाने के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पोता अपने बाबा को बाइक पर बैठाकर बिल जमा करने जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से ठेला वाला सामने आ गया। पोते ने जैसे ही उसे कहा कि इधर कहां चले आ रहे हो? इतना सुनते ही ठेला वाला गुस्सा गया। उसने चाकू से पोते पर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे बाबा पोते को बचाने उतर आए। ठेले वाला पोते को छोड़कर बाबा पर ही चाकू से वार करने लगा। उसने बुजुर्ग के पेट और सीने पर पूरी ताकत से 5 बार चाकू मारे, जिससे बुजुर्ग के मांस के लोथड़े तक बाहर आ गए। उनकी मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। वारदात मड़ियांव थाने के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक बजे की है। 2 तस्वीरें देखिए… 16 साल पहले नगर निगम से रिटायर हुए थे बुजुर्ग भरतनगर के रहने वाले मगन बिहारी तिवारी करीब 2010 में नगर निगम से रिटायर हुए थे। वह आरआर विभाग में सुपरवाइजर थे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह पोते संकल्प के साथ बिजली का बिल जमा करने पावर हाउस जा रहे थे। मड़ियांव थाने के सामने तिपहिया ठेले से आ रहे कबाड़ी को संकल्प ने टोक दिया। संकल्प ने कबाड़ी से पूछा कि उल्टी दिशा में क्यों आ रहे, दिखाई नहीं देता। इतना सुनते ही वो गुस्सा गया। ठेले से चाकू उठाकर संकल्प पर हमला कर दिया। मगन बिहारी बाइक से उतरकर पोते को बचाने आए तो कबाड़ी ने उनके पेट और सीने पर चाकू मारने लगा। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच कबाड़ी वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शी बोले- राजकुमार उर्फ मलाई ने हत्या की मड़ियांव पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार उर्फ मलाई (40) ने दोनों बाबा-पोते को चाकू से मारा। वह इस समय केशवनगर में मार्कंडेय धर्मशाला के आसपास रहता है। वह मोहल्लों में कबाड़ खरीदता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मृतक का बेटा भी नगर निगम में सुपरवाइजर मगन बिहारी के बेटे प्रदीप तिवारी भी नगर निगम के जोन-2 में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया- मैं ऑफिस में था, तभी मां कॉल ने कॉल करके बताया कि पापा की तबीयत खराब है। हाईवे अस्पताल आ जाओ। मौके पर पहुंचकर पता चला कि किसी ने पापा को चाकू मारा है। वह मेरे बेटे के साथ बिजली का बिल जमा करने निकले थे। बुजुर्ग के परिवार में पत्नी माया तिवारी, बेटा प्रदीप तिवारी, बहू पुष्पा और 3 पोते-पोतियां हैं। घटना के समय सबसे बड़ा पोता संकल्प तिवारी साथ में था, जो अभी इंटर में पढ़ रहा है। घटना के बाद से परिवार का रो-रो बुरा हाल है। जानकारी होने पर बड़ी बेटी पूनम भी अस्पताल पहुंची। वहां पिता का शव देख फूट-फूट कर रोने लगी। ADCP नॉर्थ नवीन कुमार सिंह ने बताया- मगन बिहारी तिवारी और उनके पोते संकल्प तिवारी से सड़क पर एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। उसी ने दोनों को चाकू से मारा, जिसके बाद दोनों घायलों को केजीएमयू ले जाया गया। वहां बुजुर्ग की मौत हो गई। पोते का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति पहचान आसपास के लोगों ने बताई है। पुलिस उसे तलाश रही है। ---------------------- यह खबर भी पढ़िए- युवक की सरेआम हत्या, हत्यारोपी के घर चला बुलडोजर : मेरठ में बेटे की लाश सड़क पर लेकर बैठे घरवाले, 4 महीने पहले हुई थी शादी मेरठ में 22 साल के युवक नितिन नागर की हत्या के बाद जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार सुबह शव जैसे ही घर पहुंचा, इकलौते बेटे को देख पिता की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई। सुबह 7 बजे से परिजनों के साथ 500 लोगों ने हस्तिनापुर के गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चलता या उनका एनकाउंटर नहीं होता, वे यहां से नहीं हटेंगे। लोगों के न मानने पर प्रशासन की टीम एक हत्यारोपी सत्य उर्फ मिट्‌ठू के घर बुलडोजर लेकर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। बुलडोजर से घर के आगे की रेलिंग तोड़ दी गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मायावती की भतीजी की एंट्री होगी; चंद्रशेखर बोले- वरना...लड़के मांग नहीं भरेंगे; हत्यारोपी के घर चला बुलडोजर
    Next Article
    PWD में JE से AE प्रमोशन का रास्ता साफ:मानव संपदा पोर्टल का DPC मॉड्यूल ठीक, दिव्यांग कार्मिकों के लिए किया प्रावधान; सूची तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment