Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोबोट्स की जंग और डीजे की धुन:CSJMU के 'रोबो रम्बल 3.0' का धमाकेदार समापन; रोबो-वॉर में दिखा जबरदस्त रोमांच

    8 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के यूआईईटी (UIET) विभाग में चल रहे तीन दिवसीय तकनीकी महाकुंभ 'रोबो रम्बल 3.0' का बुधवार को शानदार समापन हुआ। आखिरी दिन जहां एक तरफ मैदान में रोबोट्स के बीच वर्चस्व की जंग दिखी, वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तकनीकी कौशल और मनोरंजन के इस अनोखे संगम में कैंपस का माहौल पूरे दिन उत्सव जैसा बना रहा। यूनिवर्सिटी के ओपन एयर थिएटर (OAT) में जब 'रोबो वॉर' और 'रोबो सॉकर' के फाइनल मुकाबले शुरू हुए, तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। रोबो वॉर में रोबोट्स ने अपनी ताकत और डिजाइन का लोहा मनवाया, वहीं सॉकर में मशीनी खिलाड़ियों की ड्रिबलिंग और गोल करने की सटीकता ने सबका दिल जीत लिया। 'पिक एंड प्लेस' प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी तकनीकी कुशलता दिखाते हुए रोबोट्स के जरिए वस्तुओं को कम समय में सही जगह पहुंचाकर वाहवाही लूटी। सेंसर और प्रोग्रामिंग का दिखा कमाल एल-1 हॉल में आयोजित 'लाइन फॉलोइंग रोबोट' (LFR) प्रतियोगिता छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। इसमें रोबोट्स को बिना किसी मानवीय मदद के सिर्फ सेंसर की मदद से एक तय ट्रैक पर दौड़ना था। कई टीमों ने बेहतरीन प्रोग्रामिंग का नमूना पेश करते हुए ट्रैक को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। वहीं आईटी लैब में हुए ई-स्पोर्ट्स के फाइनल राउंड में गेमर्स ने अपनी टीमवर्क और स्ट्रैटेजी का जलवा दिखाया। डीजे नाइट और 'लेखक' के कॉन्सर्ट पर झूमे छात्र दिन भर चली दिमागी कसरत और तकनीकी मुकाबलों के बाद शाम का नजारा बिल्कुल अलग था। हेलिपैड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में रेड बुल जगर्नॉट और पावर-पैक्ड डीजे नाइट ने समां बांध दिया। मशहूर कलाकार 'लेखक' के लाइव कॉन्सर्ट ने छात्रों के बीच जोश भर दिया। देर शाम तक चले इस प्रोग्राम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और जमकर डांस किया। कार्यक्रम के समापन पर निदेशक डॉ. आलोक कुमार, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी और डॉ. शाह आलम ने बताया कि 'रोबो रम्बल 3.0' अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा। यह आयोजन न केवल छात्रों की तकनीकी सोच को निखारने का मंच बना, बल्कि उन्हें मनोरंजन का भी भरपूर मौका मिला। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर और दक्षिण की कला का होगा संगम:CSJMU और बेंगलुरु की आत्मालय अकादमी के बीच MoU; अब UP के छात्र सीखेंगे भरतनाट्यम
    Next Article
    बाराबंकी में धनोखर सरोवर 51 हजार दीपों से जगमगाया:नव संवत्सर महोत्सव आतिशबाजी के साथ संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment