Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज ने फर्नीचर कारोबारी समेत दो को रौंदा:सुल्तानपुर में हाईवे पर टक्कर मारी, उछलकर 10 फीट दूर गिरे; सिर पर चढ़ा पहिया

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में रोडवेज बस ने फर्नीचर कारोबारी समेत दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। शनिवार दोपहर 12.30 पर दोनों फर्नीचर के काम से जा रहे थे। तभी सामने से आ रही सरकारी बस से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार करीब 10 फीट दूर उछलकर जा गिरे। इस दौरान एक युवक के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया, जिससे उसका सिर फट गया। हादसे की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बस को भी कब्जे में ले लिया। मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर उपाध्याय गांव का है। अब जानिए पूरा मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा (21) अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पिता संतोष और मां मधुबाला है। संतोष विश्वकर्मा फर्नीचर का कारोबार करते थे। वह आविवाहित थेकादीपुर की मंदिर वाली गली में उनका शोरूम है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके साथ मालापुर के रहने वाले मुकेश (27) दुकान पर काम करते थे। मुकेश भी चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मुकेश शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं। बेटी मानवी (15) कक्षा आठ में पढ़ती है, जबकि बेटे शिवा (12) कक्षा सात और ऋषभ (11) कक्षा छह के छात्र हैं। काम करने के लिए बाइक से राईबिगो जा रहे थे शनिवार दोपहर दीपक और मुकेश फर्नीचर का काम करने के लिए बाइक से राईबिगो जा रहे थे। दोनों पदारथपुर उपाध्याय के खरगूपुर पुरवे से निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ-बलिया हाईवे पर पदारथपुर उपाध्याय के पास उनकी बाइक की सुल्तानपुर से कादीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों करीब 10 फीट दूर जा गिरे। इस दौरान एक युवक बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। दोनों के शव सड़क पर पड़े थे। एक का शव सड़क से चिपक गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। हेलमेट नहीं पहनने से हादसे की आशंका ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर हल्का मोड़ होने के कारण हादसा हुआ। दीपक के पड़ोसी ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया- हम जब वे मौके पर पहुंचे तो हादसा हो चुका था और दोनों युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों में दौलतपुर निवासी संतोष का बेटा दीपक और मालापुर निवासी मुकेश शामिल थे। कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……… ये खबर भी पढ़िए… कानपुर में पलक झपकते ट्रेन से कटे 2 युवक, दौड़कर क्रॉसिंग पार कर रहे थे; करवा चौथ मनाना घर आया था कानपुर में रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे 2 युवकों का ट्रेन से कटने का वीडियो सामने आया है। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों युवक करीब 100 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए। दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हालत ऐसी थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। आधार कार्ड के जरिए एक युवक की पहचान मैनपुरी के रहने वाले संजीव उर्फ संजू (35) के रूप में हुई है। वह करवा चौथ मनाने नोएडा से आया था। वहीं, दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM कार्यक्रम के चलते 2 दिन डायवर्जन:चारफाटक ओवरब्रिज बिछिया मार्ग बंद, वाहनों के लिए जारी हुआ रूट प्लान
    Next Article
    लखनऊ में कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया:सरदार पटेल पर प्रश्नोत्तरी में 26 छात्राओं ने हिस्सा लिया, विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment