Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राफेल से वंदे भारत तक… पिचकारियों में दिखेगा ‘नया भारत’:कानपुर में गदा और रॉकेट लॉन्चर की डिमांड, सतरंगी धुआंदार पिचकारी भी आई

    3 hours ago

    1

    0

    फागुन की मस्ती और रंगों के त्योहार होली में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। शहर के बाजारों में रौनक ऐसी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इस बार होली के हुड़दंग में सबसे ज्यादा रोमांच पिचकारी के शोरूम पर नजर आ रहा है। बच्चे हों या युवा—हर कोई ऐसी पिचकारी की तलाश में है जो दिखने में हटके हो और वार करने में सटीक। इस बार बाजारों में केवल रंगों की बौछार नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की झलक भी दिखाई दे रही है। राफेल फाइटर जेट और वंदे भारत एक्सप्रेस की थीम पर बनी पिचकारियां बच्चों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई हैं। दुकानदारों के मुताबिक ‘राफेल पिचकारी’ आते ही हिट हो गई। बच्चे इसे हाथों में थामकर खुद को फाइटर पायलट जैसा महसूस कर रहे हैं। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस मॉडल पिचकारी कंधे पर टांगे बच्चे पूरे मोहल्ले में दौड़ लगाते नजर आएंगे। टैंक स्टाइल की बड़ी पिचकारियों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि कई दुकानों पर स्टॉक बार-बार खत्म हो रहा है। इन पिचकारियों की खासियत है कि इनमें एक बार में ज्यादा पानी स्टोर होता है और इनकी मार भी काफी दूर तक जाती है। गदा और रॉकेट लॉन्चर का क्रेज कायम नई-नई थीम के बीच ‘हनुमान गदा’ पिचकारी का क्रेज अब भी बरकरार है। दुकानदारों का कहना है कि यह एवरग्रीन वैरायटी है, जिसे बच्चे हर साल सबसे पहले मांगते हैं। इसके अलावा एयर लॉन्चर और रॉकेट लॉन्चर स्टाइल की पिचकारियां युवाओं को खूब लुभा रही हैं। छोटे बच्चों के लिए फैंसी कार और कार्टून कैरेक्टर वाली हल्की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें चलाना आसान है। इस बार ‘बीन वाली पिचकारी’ नया प्रयोग बनकर सामने आई है। यह रंगों के साथ-साथ म्यूजिक का तड़का भी लगा रही है, जिससे बच्चों में खासा उत्साह है। 5 से 10% बढ़े दाम, उत्साह पर नहीं असर अगर कीमत की बात करें तो इस साल पिचकारियों के दामों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। सामान्य पिचकारियां 150 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक मिल रही हैं, जबकि प्रीमियम और बड़ी गन वाली वैरायटी हजार रुपये से ऊपर तक पहुंच रही है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि महंगाई का असर ग्राहकों के उत्साह पर नहीं दिख रहा। लोग अपने बजट के अनुसार जमकर खरीदारी कर रहे हैं और सुबह से शाम तक दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। फॉग और ‘888 कोड’ से सतरंगी होगा माहौल इस बार की होली केवल गीले रंगों तक सीमित नहीं रहेगी। बाजार में सेंटेड फॉग खुशबू और सतरंगी धुआंदार वाली पिचकारी की नई रेंज आई है, जिसे जलाते ही रंगीन और सुगंधित वातावरण बन जाता है। सबसे ज्यादा चर्चा ‘888 कोड’ वाले स्पेशल पैक की है। दुकानदारों के मुताबिक इसे जलाने पर करीब डेढ़ मिनट तक रंगों की बौछार और चमकीली स्पार्कल इफेक्ट दिखाई देता है। 250 रुपए कीमत वाला यह पैक युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। फागुन की दस्तक के साथ बाजारों में उमंग चरम पर है। रंग, पिचकारी और नई-नई वैरायटी के बीच साफ है कि इस बार होली का जश्न और भी रंगीन और हाईटेक होने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    600 रुपये मानदेय पर सवाल, आशा कार्यकर्ताओं का दर्द:मैनपुरी में मजदूर संघ का हुंकार, “समान काम समान वेतन” की गूंज
    Next Article
    कुशीनगर में BDO की दो गाड़ियों में लगी आग:पेट्रोल डालकर जलाने की आशंका, किराए के मकान के बाहर पार्क थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment