Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रंगनाथ भगवान ने खेली होली:कांच के विमान में विराजमान होकर निकली सवारी, अबीर-गुलाल के साथ लट्‌ठ बरसाए

    5 hours ago

    1

    0

    ब्रज में होली की खुमारी अब भी श्रद्धालुओं के सिर चढ़ कर बोल रही है। श्री रंगनाथ मंदिर के दस दिवसीय ब्रहमोत्सव में कांच के विमान पर सवार होकर जब ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान भक्तो के साथ होली खेलने निकले तो वातावरण में अबीर गुलाल की बदरी छा गई। होली की मस्ती में सराबोर होकर भक्तो ने भी अपने आराध्य के साथ जमकर होली खेली। श्वेत पोशाक धारण कर खेली भगवान ने होली ब्रज के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के छठवें दिन भगवान गोदा रंगमन्नर कांच के विमान पर विराजित होकर भक्तो के साथ होली खेलने निकले। धवल श्वेत वस्त्र धारण किए ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान को वेदमंत्रों के साथ अर्चन कर प्राकृतिक अबीर गुलाल निवेदित किए गए। उसके बाद मंदिर के जगमोहन में चांदी की पिचकारी से भक्तो पर टेसू के फूलों से बने रंगों की बौछार की गई तो मंदिर परिसर रंगनाथ भगवान की जय जयकार से अनुगुंजित हो गया। पहले यह 3 तस्वीर देखिए… भक्तों में छाया उल्लास भगवान रंगनाथ जी कांच के विमान में सवार होकर मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचे तो भक्तों में गजब का उल्लास छा गया। जहां विमान से पुजारियों ने पिचकारी से रंग बरसाया वहीं अबीर गुलाल की बदरी के बीच गोविंद घेरा के क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने भक्तो पर प्रेम पगी लाठियां बरसानी शुरू कर दी। ब्रज के पारंपरिक वस्त्रों में सजी महिलाओं की लाठियों से निकले प्रेम रस में भक्त सराबोर हो गए। भक्तों में दिखा उत्साह भगवान भास्कर की तपिश भी रस रंग में डूबे भक्तो के उल्लास को कम नहीं कर सका। जैसे जैसे सवारी बड़े बगीचे की तरफ बढ़ रही थी। रंगों की खुमारी भी अपने चरम पर पहुंच रही थी। लगभग 3 घंटे के बाद जब सवारी मंदिर परिसर वापस पहुंची तो मंदिर प्रबंधन द्वारा हुरंगा खेलने आई महिलाओं को ठाकुर जी का प्रसादी फगुआ भेंट किया गया। ब्रज में होली का हुआ समापन बसंत पंचमी से शुरू हुआ होली उत्सव भगवान रंगनाथ के होली खेलने के साथ इस वर्ष के लिए विश्राम हो गया। भगवान रंगनाथ माता गोदा जी के साथ भक्तों पर रंग बरसा रहे थे तो भक्त होली के भजनों पर जमकर झूम रहे थे। भगवान की सवारी ने नगर भ्रमण किया तो हर तरह उत्साह,उल्लास और उमंग छा गया। अब पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सिलेंडर की कालाबजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार:कानपुर में 150 फैक्ट्रियों में सप्लाई बंद, 1 लाख लोगों के बेरोजगार होने का डर
    Next Article
    गोंडा में गैस सिलेंडर के लिए 5 दिन से इंतजार:एजेंसियों पर लोगों की लंबी लाइन, पहले बुकिंग वालों को मिल रहा सिलेंडर, DSO की अपील बेअसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment