Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राह चलती महिला से टप्पेबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में तीन से रहकर कर रहे थे वारदात, गुजरात तक कर चुके घटना

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने राह चलते महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके जेवर गायब करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से महिला के जेवर भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी राज्य बदल-बदलकर घटना को अंजाम देते थे। पिछले करीब 3 साल से लखनऊ में रह रहे थे। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया 4 अप्रैल को हुसैनगंज के उदयगंज स्थित पुराना बर्फ खाना निवासी पिंकी ने कैसरबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे एफआई टावर के पास काम करने गई थी। वहां दो अनजान व्यक्ति ने मिले। उन्होंने झोला पकड़ाकर बोला इसमे डेढ़ लाख रुपए हैं। अपने पास सुरक्षित रख लो और अपने कान का टप्स और मंगल सूत्र दे दो। हम सुरक्षित रखेंगे और आगे चलकर दे देंगे। उनकी बातों में आकर टप्स और मंगल सूत्र सोने का उतार कर उसको दे दिया फिर जब हमने मांगा तो उसने कहां कि आगे चलकर दे देंगे। फिर उनके साथ चलती रही फिर वह कैसर बाग चौराहे से गायब हो गए। इस पर झोला खोला तो देखा कपड़े में सिला एक पैसे की गड्डू जिसमें ऊपर से दिखाई दे रहा 500 रुपए की नोट थी। बाकी नीचे कागज की गड्डी बनी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। 150 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किया घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने करीब 15 किलोमीटर के दायरे में लगे 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सआदत अली मकबरे के पास पहुंची। जहां तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शंकर राठौर, सुनील राठौर और प्रदीप राय के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने महिला से जेवरात ठगने की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों के पास से बरामद जेवर के बारे में उन्होंने बताया कि यह वही सामान है जो उन्होंने महिला से धोखे से लिया था। आरोपी इन जेवरों को बेचने की फिराक में हजरतगंज की तरफ जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। नशे की आदत को पूरा करने के लिए टप्पेबाजी करते इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्रा ने बताया पूछताछ में सामने आया कि वे नशे के आदी हैं और इसी तरह भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करते हैं। इसके बाद उन रूपों को मौज मस्ती में उड़ा देते हैं। आरोपी लगातार राज्य और जिले बदलते रहते हैं। गुजरात में भी कई घटनाएं कर चुके हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश आ गए। यहां बदायूं, गोरखपुर व अन्य जिलों में घटनाएं कर चुके हैं। पुलिस इनका डाटा खंगाल रही है। करीब 3 साल से ठाकुरगंज इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में तेजस-एक्सप्रेस के सामने कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या:परिजन बोले- सहेली से बात करने से रोकने पर थी नाराज
    Next Article
    महराजगंज जिला अस्पताल में 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान:महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment