Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- छात्रों की गूंज से डरी सरकार:एक्स पर लिखा- मुझे छात्रों के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार

    6 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रयागराज में 8 अगस्त को प्रस्तावित उनके छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए केपी ग्राउंड की अनुमति रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा- प्रशासन छात्रों की आवाज दबाने और उनके कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रहा है। सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन मुझे छात्रों के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती। केपी ग्राउंड की बुकिंग रद्द होने के बाद आया बयान राहुल गांधी का यह बयान उस घटनाक्रम के बाद सामने आया है, जिसमें प्रयागराज के केपी ग्राउंड की बुकिंग रद्द कर दी गई। इसी मैदान में 8 अगस्त को छात्रों के साथ उनके संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और पंडाल लगाने का काम भी शुरू हो चुका था। हालांकि, कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने शहर कांग्रेस कमेटी को पत्र भेजकर मैदान उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। ट्रस्ट ने बताए ये कारण केपी ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने अपने पत्र में कहा- कार्यक्रम से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान को नुकसान पहुंच सकता है। इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए ट्रस्ट ने बुकिंग निरस्त कर दी और सुझाव दिया कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद कार्यक्रम आयोजित किया जाए। 'छात्र अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं' बुकिंग रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर एफआईआर दर्ज कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 'युवाओं की आवाज़ दबाना सरकार की नीति' राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि युवाओं की आवाज दबाना सरकार की नीति बन गई है। उन्होंने कहा, "सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुकदमे और आवाज उठाओ तो पेलेट गन।" उनके अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ दमन का व्यवहार किया जा रहा है। 'मेरे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की जा रही' राहुल गांधी ने दावा किया कि जब से उन्होंने छात्रों की बात सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया है, तभी से प्रशासन उनके कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने लिखा कि इससे साफ है कि सरकार छात्रों की गूंज से भी डर रही है। 'मैं छात्रों के साथ हूं' राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि वह छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने लिखा कि सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, उन्हें छात्रों की आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने संकेत दिया कि छात्रों के मुद्दे को वह लगातार उठाते रहेंगे। अब पढ़िए ट्रस्ट ने क्या कहा ट्रस्ट अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह ने बताया- हाईकोर्ट का आदेश है कि छात्रों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में किसी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए। ऐसी बात मुझे खुद कॉलेज प्रिंसिपल ने बताई है। राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से दो विद्यालयों के छात्र प्रभावित हो सकते हैं। मैदान आउटडोर खेलों के लिए है और लगातार बारिश के कारण उसकी स्थिति खराब हो सकती है। यदि मैदान खराब हुआ तो उसे ठीक करने में समय और परेशानी दोनों बढ़ेंगे। इसलिए कार्यक्रम की तारीख बारिश के बाद छुटि्टयों में रखने का सुझाव दिया गया है। इन कारणों का हवाला देते हुए पहले जारी की गई अनुमति निरस्त कर दी गई है। साथ ही कांग्रेस द्वारा जमा कराई गई धनराशि कार्यालय से वापस लेने को कहा गया है। केपी ट्रस्ट ने लेटर की कॉपी जिलाधिकारी, महामंत्री कायस्थ पाठशाला, चौधरी नौनीहाल सिंह एकेडमी और अकाउंटेंट को भी भेजी गई है। अकाउंटेंट को निर्देश दिया गया है कि मैदान की सफाई और लेवलिंग के लिए जमा धनराशि चेक के माध्यम से जल्द वापस कर दी जाए। 2 करोड़ से बनाया जा रहा पंडाल प्रयागराज में राहुल के कार्यक्रम के लिए केपी ग्राउंड में 2 करोड़ से पंडाल बनाया जा रहा है। राहुल की एंट्री पर 10 लाख की आतिशबाजी होगी। कैटरिंग का जिम्मा भी दिल्ली की एक कंपनी का है। पंडाल में एक कॉरिडोर बन रहा है। यह राहुल और छात्रों के बीच संवाद का मुख्य केंद्र रहेगा। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- कैराना से हिंदुओं को भगाने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:शामली में दिनदहाड़े कार्बाइन से 5 राउंड फायरिंग, सिपाही के पेट में लगी गोली शामली में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद फुरकान मारा गया। उसने पुलिस को देखते ही कार्बाइन और पिस्टल से करीब 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मुठभेड़ में एक सिपाही के पेट में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए जवाब दिया। इस दौरान फुरकान को गोली लगी और वह गिर गया। फुरकान और सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही को मेरठ रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 साल की शिवभक्त बच्ची:माता-पिता के साथ कांवड़ निकाली; हाइवे पर श्रद्धालुओं का जत्था
    Next Article
    शिवभक्ती में डूबे पिता:बेटा-बेटी को कांवड़ पर बैठाया; भोलेनाथ के जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment