Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से हो:प्रियंका की अगुआई में 5 सदस्यीय टीम बनी, सपा से सीट शेयरिंग पर चर्चा करेगी

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर सोमवार को पार्टी बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने कहा- सपा हमारी महत्वपूर्ण सहयोगी है। सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए। सबको साथ लेकर चलना होगा। बैठक में सपा से सीट शेयरिंग पर चर्चा करने के लिए कमेटी बनाई गई है। इसे प्रियंका गांधी लीड करेंगी। कमेटी में केसी वेणुगोपाल, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूपी के वर्किंग प्रेसिडेंट इमरान मसूद शामिल हैं। कांग्रेस ने सपा को करीब 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। कांग्रेस ने ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि इन इलाकों में उसकी स्थिति मजबूत है। पिछले कुछ महीनों में उसके पक्ष में माहौल बदला है। कांग्रेस की इस मांग को लेकर सपा में असमंजस है। इसकी वजह 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजे हैं। उस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 2.33% वोट मिले थे और पार्टी केवल 2 सीटें जीत सकी थी। आराधना मिश्रा बोलीं- सीट शेयरिंग पर अभी फैसला नहीं हुआ बैठक से पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि 17 नवंबर को सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस बारे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा चल रही है और प्रदेश के नेताओं से सुझाव मांगे गए हैं। बैठक के बाद सीटों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। कल सपा-कांग्रेस के बीच बातचीत सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच 17 नवंबर को लखनऊ में औपचारिक बैठक होगी। इसमें दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दोनों दलों की कमेटियां एक-एक सीट पर जीत की संभावनाओं के आधार पर चर्चा करेंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होगा। दोनों दलों की बातचीत पूरी होने के बाद सीटों को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। 2027 चुनाव के लिए अब तक 3 गठबंधन NDA- भाजपा के नेतृत्व में- भाजपा करीब 60 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस- दोनों दल 2027 में साथ चुनाव लड़ने की दिशा में बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस ने 181 सीटों पर दावा किया है। सीट बंटवारे की औपचारिक बातचीत 17 नवंबर से शुरू होने वाली है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा- दोनों नेताओं ने साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP)- मायावती की पार्टी ने फिलहाल 2027 के लिए किसी बड़े गठबंधन में शामिल होने का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। --------------- यह खबर भी पढ़ें… कांग्रेस बोली- कश्मीर में सेना ने आतंकी समझकर पुलिस पर गोली चलाई; भाजपा बोली- आतंकियों को क्लीनचिट देने की साजिश किश्तवाड़ में दो स्पेशल फोर्स ऑफिसर्स (SPO) रशपाल कुमार और बाबी चंद की मौत पर कांग्रेस ने सेना पर आरोप लगाए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद करा ने कहा कि दोनों SPO सादी कपड़ों में शिकार करने गए थे। सेना ने उन्हें आतंकी समझकर गोली मार दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। नेता विपक्ष और भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की आतंकियों को क्लीन चिट देने की साजिश है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की अस्थियां लेकर जा रहे मां-बेटे की मौत:बाराबंकी में डंपर ने रौंदा, 300 मीटर घसीटा; 8 दिन पहले हुई थी पिता की मौत
    Next Article
    यूपी में फ्रांस की महिला ने छठ मनाई, साड़ी पहनी:सिंदूर लगाया; योगी ने अर्घ्य दिया, फूल बरसाए, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment