Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर:रायबरेली में 105 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

    10 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के सिमहंस हॉस्पिटल में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम ने मरीजों का उपचार किया। शिविर के दौरान कुल 105 मरीजों की ओपीडी की गई। इसमें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क ब्लड शुगर (डायबिटीज), ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच और ईसीजी (ECG) जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिमहंस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष चौहान ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी और शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके सेवा और संघर्ष के संकल्प को दोहराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्मल शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 फर्जी GST फर्मों से 107 संदिग्ध रजिस्ट्रेशन:ढाई करोड़ का ट्रांजेक्शन; एक आरोपी गिरफ्तार, गरीब लोगों के दस्तावेजों से तैयार किए जाते थे फर्जी GST नेटवर्क
    Next Article
    किशोरी से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा:बाराबंकी में दिनदहाड़े वारदात; पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment