Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प:भाजपा का जबरन रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप; कांग्रेस नेता का आज पुणे में प्रोग्राम

    12 hours ago

    1

    0

    पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में शुक्रवार रात को NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह विवाद राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले हुआ। घटना के बाद हॉस्टल में पुलिस तैनात की गई। ABVP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल के प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन का दबाव डाल रहे थे। वहीं, NSUI ने दावा किया कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली 2 छात्राओं को ABVP सदस्यों ने हॉस्टल में रोककर धमकाया। यहां ABVP छात्र से मारपीट के मामले में 6 नामजद लोगों और करीब 50-60 NSUI व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल आज पुणे में स्टूडेंट्स से बात करेंगे। इससे पहले उन्होंने कोटा में 17 जून, देहरादून में 17 जुलाई और प्रयागराज में 8 अगस्त को ये कार्यक्रम किया था। उन्होंने पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े मुद्दे उठाए थे। COEP यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बाहर की 3 तस्वीरें… 'छात्रों की गूंज' के पिछले 3 इवेंट 8 अगस्त, प्रयागराजः राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा कि सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।’ पूरी खबर पढ़ें… 17 जुलाई, देहरादून राहुल बोले-1% लोग पेपर लीक के रास्ते पर चलते हैं देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ एक फीसदी लोग पेपर लीक का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन इसकी कीमत 99 फीसदी ईमानदार और गरीब युवाओं को चुकानी पड़ती है। पूरी खबर पढ़ें… 17 जून, कोटाः राहुल बोले- एजुकेशन सिस्टम बच्चों को टेंशन देता है राहुल गांधी ने कोटा के दशहरा मैदान में कहा कि ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। आज सिर्फ स्टूडेंट्स और युवाओं की बात होगी। पूरी खबर पढ़ें… पटना में राहुल का कार्यक्रम रद्द हो गया था राहुल को 15 जुलाई को पटना में भी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम करना था। लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। कांग्रेस ने इसके पीछे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते लागू आचार संहिता को आधिकारिक वजह बताया है। हालांकि, पार्टी के अंदर कार्यक्रम रद्द होने के अन्य कारणों को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं। जानकारी के अनुसार, छात्र सम्मेलन पहले 11 जुलाई को प्रस्तावित था। बाद में इसकी तारीख बदलकर 15 जुलाई कर दी गई थी। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि निर्धारित समय तक छात्रों का आवश्यक डेटा और संपर्क सूची तैयार नहीं हो सकी। इसी कारण कार्यक्रम की तैयारियों पर असर पड़ा। कांग्रेस बोली- देशभर में 800 'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करेंगे कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 19 जुलाई को दिल्ली में हुई CWC बैठक के बाद कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 800 छोटे शहरों और कस्बों में होगा। राहुल गांधी इन शहरों और कस्बों में से कुछ जगहों पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल का 6 घंटे धरना, तब पैलेटगन मामले में FIR, कोई नामजद नहीं, प्रदर्शनकारी बोला-आंख खराब हुई राहुल गांधी के 6 घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र साहिल की FIR दर्ज कर ली। लेकिन मामला अज्ञात पर दर्ज किया गया है। साहिल का आरोप है कि पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नई BJP टीम के साथ नितिन नवीन की पहली बैठक:वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए; आगामी चुनावों और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा हुई
    Next Article
    खड़गे बोले- चीनी आयात हो रही, ये कैसा आत्मनिर्भर भारत:बढ़ती कीमतों पर सरकार से 3 सवाल; 3 महीने में ₹19 महंगी, दाम 40% बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment