Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी, उदित राज पर वाद:बदायूं कोर्ट में मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर होगी सुनवाई

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. उदित राज के खिलाफ दायर एक वाद में सुनवाई आज होगी। यह मामला बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी से संबंधित है। यह वाद बसपा नेता और अधिवक्ता जय सिंह सागर ने दायर किया है। इसमें डॉ. उदित राज पर मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कांग्रेस प्रवक्ता ने मायावती के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया और उन्हें गला दबाने की धमकी भी दी। यह प्रकरण एडीजे व स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम सिंघल की अदालत में चल रहा है। कोर्ट ने 9 जनवरी को दोनों आरोपियों को नोटिस जारी कर 29 जनवरी को तलब किया था। 29 जनवरी को आरोपी पक्ष के वकील कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा था। इसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पूर्व एमएलसी के नाम पर सड़क:प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन, बोले- पंडित राघव राम मिश्र कुशल संगठनकर्ता थे
    Next Article
    दो गाड़ियों की टक्कर के बाद कार में लगी आग:मेरठ के मवावा-किठौर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment