Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल की कॉल के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा:पायलट की रिपोर्ट पर फैसला; सिंगला फ्रंटरनर, लेकिन सिख स्टेट में हिंदू प्रधान का पेंच फंसा

    13 hours ago

    1

    0

    पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने वड़िंग को कॉल कर कहा कि वह नया प्रधान लगा रहे हैं। वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को पूर्व प्रधान लिखकर इसकी पुष्टि कर दी है। वड़िंग गुरूवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हुए, कल उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी। वड़िंग के इस्तीफे के बाद संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला को प्रधान बनाया जा सकता है। सिंगला राहुल गांधी के करीबी हैं। हालांकि पंजाब कांग्रेस में अंदरखाते इसका विरोध शुरू हो गया है। राज्य के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पंजाब सिख स्टेट है, इसलिए किसी सिख नेता को ही प्रधान बनाना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला का नाम की सिफारिश की गई है। इन तीनों नेताओं के अलावा 5 और नेता प्रधान पद की दौड़ में हैं। जिनमें वड़िंग के खिलाफ 3 महीने से कैंपेन चलाने वाले पूर्व CM चरणजीत चन्नी का नाम भी शामिल है। क्या हिंदू चेहरे पर पेंच के बाद भी अड़े रहेंगे राहुल गांधी? विजयइंदर सिंगला चुनाव को लेकर इसी साल जुलाई में हुए फेरबदल के दौरान ही राहुल गांधी की पहली पसंद थे। हालांकि उस वक्त तत्कालीन प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट की वजह से राजा वड़िंग को ही प्रधानगी पद पर बरकरार रखा गया। अब दूसरे प्रभारी सचिन पायलट वड़िंग को बदलने की सिफारिश की तो फिर सिंगला को प्रधान लगाया जा रहा है। हालांकि बड़ा सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी सिंगला के सिख स्टेट में हिंदू प्रधान के विरोध के बावजूद उनकी नियुक्ति पर अड़े रहेंगे। पहले कदम पीछे खींच चुकी कांग्रेस सितंबर 2021 में जब कांग्रेस ने चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के सीएम कुर्सी से हटाया गया तो कांग्रेस हाईकमान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सीएम बनाना चाहता था। मगर, इसका कुछ नेताओं ने विरोध किया कि सिख स्टेट में हिंदू सीएम नहीं होना चाहिए। किसी सिख को ही सीएम बनाया जाना चाहिए। ये आरोप सुनील जाखड़ भी लगाते रहे हैं। इसी वजह से बाद में चरणजीत चन्नी को सीएम कुर्सी दे दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार का हिस्सा गिरा:छत भी डैमेज, मुस्लिम समुदाय खुद दीवार तोड़ रहा था तभी हादसा, प्रशासन मरम्मत करा रहा
    Next Article
    पिता को किया आखिरी मैसेज, जेब में थे सिर्फ 500 रुपये... 10 साल से कहां है ‘Munna Bhai MBBS’ का ये एक्टर?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment