Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल ने हाथ पकड़कर अखिलेश को ट्रक पर चढ़ाया:BJP विधायक का तंज- दोनों एक-दूसरे के कंधे पर चढ़ना चाहते

    17 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। अखिलेश के अलावा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के 10 और नेता याचिकाकर्ता हैं। याचिका में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पक्षकार बनाया गया है। इससे पहले अखिलेश ने राहुल गांधी के साथ बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। राहुल ने हाथ बढ़ाकर अखिलेश को ट्रक पर चढ़ाया। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पहले से ट्रक पर मौजूद थे। उन्होंने अखिलेश के पैर छुए। जंतर-मंतर को धरना स्थल की सूची से हटाए जाने पर अखिलेश ने कहा, “जंतर-मंतर ही तो खत्म हुआ है। लोकतंत्र में धरने और प्रदर्शन के अधिकार को तो नहीं रोका गया है। जहां धरना दे देंगे, वही जंतर-मंतर हो जाएगा।” इस पर भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा, “अखिलेश राहुल के कंधे पर चढ़ना चाहते हैं और राहुल अखिलेश के कंधे पर चढ़ना चाहते हैं। बिहार में तेजस्वी के कंधे पर राहुल चढ़े थे और वहां सत्यानाश कर दिया। राहुल पनौती हैं। हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे।” वहीं, भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा- सीएम ने अखिलेशजी को बोला है कि चलो जोर आजमाते हैं। उनको आना चाहिए, अखिलेशजी को अयोध्या से लड़ना चाहिए। महाराजजी के सामने लड़ना चाहिए। महाराजजी ने तो अखिलेशजी का न्योता स्वीकार किया है। हमें लगता है अखिलेशजी को महाराजजी के सामने एक चुनाव लड़ना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इमरान की पार्टी पर नकेल कस रही हुकूमत, पूर्व मुख्यमंत्री नजरबंद, PTI के नेताओं की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी
    Next Article
    'चुनाव लड़ने से पहले बताऊंगी, कयास लगाने की जरूरत नहीं':मिर्जापुर में दूसरे दिन भी लोगों से मिलीं पूर्व IAS, ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे पर बोलीं- अच्छा नारा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment