Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'चुनाव लड़ने से पहले बताऊंगी, कयास लगाने की जरूरत नहीं':मिर्जापुर में दूसरे दिन भी लोगों से मिलीं पूर्व IAS, ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे पर बोलीं- अच्छा नारा है

    9 hours ago

    1

    0

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल के मिर्जापुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को भी मिलने वालों की भीड़ जुटी। जायसवाल क्लब के लोगों ने उनका स्वागत किया। ‘दिव्या दीदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस पर दिव्या मित्तल ने कहा कि यह अच्छा नारा है- दिव्या दीदी। दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम को लेकर कहा- अभी उन्होंने मिर्जापुर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को चुना है। मेरी आधिकारिक घोषणा के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नवरात्र के दौरान ही अपने अगले कदम के बारे में बताऊंगी। पूर्व IAS दिव्या मित्तल दोपहर करीब 2 बजे अनगढ़ मोहल्ले में जायसवाल समाज से मिलने पहुंची थीं। इससे पहले पूर्व IAS रविवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची थीं। बिना किसी VIP प्रोटोकॉल के आम श्रद्धालुओं के साथ लाइन में लगकर दर्शन किए थे। 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त, 2026 को इस्तीफा दिया था। 29 सितंबर को उन्होंने साफ किया कि वे राजनीतिक में आ रही हैं। ‘चुनाव लड़ने से पहले खुद बताऊंगी’ चुनाव लड़ने और राजनीति में आगे बढ़ने की योजना से जुड़े सवाल पर दिव्या मित्तल ने कहा कि वह चुनाव लड़ने से पहले खुद इसकी जानकारी देंगी। इसलिए अभी कयास लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मिर्जापुर नहीं, अभी मैंने यूपी को चुना है। मेरी आधिकारिक घोषणा के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।’ हालांकि, उन्होंने अभी किसी राजनीतिक दल में शामिल होने या चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है। ‘जनता जिसे पसंद करेगी, उसके साथ खड़ी होगी’ आईएएस बनना आसान है या नेता बनना मुश्किल, इस सवाल पर दिव्या मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात जनता के सामने रखने का अधिकार है। जनता जिसे पसंद करेगी, उसका साथ देगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह अपनी आगे की योजना लोगों के सामने रखेंगी। राजनीतिक दलों से जुड़े सवालों पर भी उन्होंने कहा कि उचित समय पर अपनी बात साझा करेंगी। भास्कर पोल में लोगों ने कहा था- दिव्या मित्तल सपा से चुनाव लड़ें, मिर्जापुर से करें तैयारी IAS रहीं दिव्या मित्तल किस पार्टी से और कहां से चुनाव लड़ें? इसे लेकर दैनिक भास्कर ने 2 अक्टूबर को अपने पाठकों से 2 सवाल पूछे थे। पहला सवाल- दिव्या मित्तल को राजनीति में सबसे ज्यादा सफलता किस पार्टी के साथ मिल सकती है? इसके 4 विकल्प दिए गए थे- भाजपा, सपा, राजा भैया की पार्टी और निर्दलीय। सबसे ज्यादा 30% पाठकों ने सपा का विकल्प चुना। यानी हर 10 में से करीब 3 पाठकों ने माना कि दिव्या मित्तल को सपा के साथ राजनीति में जाना चाहिए। भाजपा दूसरे नंबर पर रही। उसे 28% वोट मिले। निर्दलीय चुनाव लड़ने के विकल्प को भी 28% लोगों ने चुना। वहीं, 14% पाठकों ने राजा भैया की पार्टी के साथ जाने का विकल्प चुना। यानी सपा और भाजपा के बीच वोटों का अंतर सिर्फ 2% रहा। निर्दलीय विकल्प को भी भाजपा के बराबर वोट मिले। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या मित्तल किसी पार्टी के साथ जाने के बजाय ‘जनता की आवाज’ के रूप में राजनीति शुरू करने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि वे जनता के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक राह तय करेंगी। पढ़ें पूरी खबर… मिर्जापुर की डीएम रहीं, लहुरियादह में पानी पहुंचाया था दिव्या सितंबर, 2022 में मिर्जापुर की डीएम बनी थीं। वहां ग्रामीण इलाकों में जन-चौपाल और पीने के पानी से जुड़े कामों को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल भी उनके कार्यकाल में हुई थी। मिर्जापुर से तबादले के बाद भी उनकी विदाई चर्चा में रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें विदाई दी गई थी। इसके बाद देवरिया में भी उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। वहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच अधिकारों को लेकर हुई बहस ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया था। IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरीं 2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। तभी से उनके फ्यूचर प्लान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दिव्या ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद लंदन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी की थी। लंदन की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आई थीं दिव्या दिव्या के पति पंजाब के रहने वाले, पहले प्रयास में UPSC पास किया था ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- कांग्रेस को नेतृत्व बदलना चाहिए:सपा को किसानों का श्राप ले डूबा; गोरखपुर में 9.18 लाख किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गोरखपुर3 घंटे पहले सीएम योगी ने कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए अराजकता फैलाने से बाज नहीं आई तो जनता उसका बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त कर देगी। योगी ने कहा कि कांग्रेस को अपना नेतृत्व बदलना चाहिए। जिस नेतृत्व पर जनता का विश्वास नहीं रह गया है, उसे बदलने की आवश्यकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल ने हाथ पकड़कर अखिलेश को ट्रक पर चढ़ाया:BJP विधायक का तंज- दोनों एक-दूसरे के कंधे पर चढ़ना चाहते
    Next Article
    पांचवीं तक पढ़ी लड़की हिंदी अखबार भी नहीं पढ़ सकी:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर जताई गंभीर चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment