Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल रॉय के साथ दिखीं महिला ट्रोलिंग पर भड़कीं:कहा- ट्रोल करना आसान, मदद करना मुश्किल, लात मारकर सॉरी नहीं बोलते; एक्टर भी दे चुके हैं सफाई

    2 hours ago

    1

    0

    राहुल रॉय एक महिला के साथ रील वायरल होने से सुर्खियों में आ गए। उनकी जमकर ट्रोलिंग की गई, जिस पर वो पहले ही सफाई देकर कह चुके हैं कि वो अपने खर्च उठाने के लिए ये काम कर रहे हैं, अगर किसी को चिंता है, तो वो उन्हें ढंग का काम दिलवाए। राहुल के बाद अब उनके साथ नजर आई महिला का भी बयान सामने आ चुका है। उनका नाम वनिता है, जो पेशे से डॉक्टर हैं और शौकिया तौर पर रील्स बनाती हैं। उनका कहना है कि लोग ट्रोल कर रह हैं, लेकिन उन्होंने राहुल को काम देकर उनकी मदद की है। डॉक्टर वनिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने राहुल से रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा, 'एक अच्छे इंसान का एक अच्छे इंसान से जो रिश्ता होता है, वही मेरा राहुल रॉय के साथ है। अगर आप उनके सच्चे फैंस होते, तो रील देखकर लाइक करते, कमेंट करते, लात मारकर सॉरी नहीं बोला करते।’ आगे वनिता ने कहा, ‘अभी-अभी वो अपनी बीमारी से उबर रहे हैं। अभी थोड़े स्ट्रॉन्ग बने हैं। अगर हम किसी के फैंस हैं, तो हमें उनके गुण और दोष दोनों प्रिय होने चाहिए। वो बात मुझे आप सबमें नजर नहीं आई। इसलिए मुझे कैमरे के सामने आना पड़ा। राहुल रॉय बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत दयालु हैं। उनकी जो भी हेल्प करता है वो दोगुनी संपत्ति पा लेता है, इतना अच्छे हैं उनके स्टार्स।’ वनिता ने वीडियो में बताया है कि उनकी राहुल से पहली मुलाकात 5 साल पहले हुई थी। इसके आगे उन्होंने ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा, ‘जो भी है, वो उनका काम देखो, ये क्यों पूछ रहे हैं कि ये औरत कौन है, क्या कर रही है। वो एक्टर है बस। वो अपनी कला से उभरकर आया है। बिना कुछ समझे-जाने ऐसे कमेंट करना, ट्रोल करना गलत है। ट्रोल करना आसान है, किसी की मदद करना मुश्किल है।’ वनिता ने वीडियो में कहा है कि उनके अकाउंट की रीच से जो भी कमाई होगी, वो सब राहुल रॉय को दी जाएगी। ट्रोलिंग पर भड़क चुके हैं राहुल रॉय वनिता के साथ वीडियो वायरल होने के बाद राहुल रॉय जमकर ट्रोल हुए थे। इसके बाद राहुल ने भड़कते हुए लिखा था कि उन्हें बिल भरने होते हैं और लीगल मैटर्स की देखरेख करनी पड़ती है, जिसके लिए वो हर तरह का काम कर कमाई कर रहे हैं। एक्टर ने ये भी कहा कि अगर कोई वाकई चिंतित है, तो उन्हें अच्छा काम दिलवा दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 हजार का इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली:मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में ‘बुर्का गैंग’ का लीडर गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार; एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
    Next Article
    DC vs CSK: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मुकाबला, प्लेऑफ के लिए होगी दिल्ली और चेन्नई में जंग

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment