Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 हजार का इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली:मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में ‘बुर्का गैंग’ का लीडर गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार; एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। परासोली नहर पुलिया के पास हुई इस कार्रवाई में 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। शाहरुख पठान पर लूट, चोरी और अवैध हथियार तस्करी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… बुढाना कोतवाली क्षेत्र में 20 हजार रुपए का इनामी अपराधी शाहरुख पठान मुठभेड़ में घायल हो गया। यह मुठभेड़ सुबह परासोली नहर पुलिया के पास उस समय हुई, जब पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली शाहरुख पठान के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा, जबकि उसके अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हथियार और चोरी की बाइक बरामद घटना के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा, कई जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान से स्पष्ट है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाहरुख पठान बुढाना के चंदेड़ी रोड का रहने वाला है और उसे ‘बुर्का गैंग’ का सरगना माना जाता है। वह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ लूट, चोरी, डकैती और अवैध हथियार सप्लाई जैसे गंभीर मामलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन सुविधा शुरू:एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत मातृ-शिशु मृत्यु दर घटेगी
    Next Article
    राहुल रॉय के साथ दिखीं महिला ट्रोलिंग पर भड़कीं:कहा- ट्रोल करना आसान, मदद करना मुश्किल, लात मारकर सॉरी नहीं बोलते; एक्टर भी दे चुके हैं सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment