Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहाना में शांति समिति की बैठक:पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से की हेल्मेट पहनने, साइलेंसर न बदलने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर पुलिस आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार गांवों में जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वर्मा के निर्देश पर रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ ग्राम रोहाना खुर्द में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने ग्रामीणों और कांवड़ यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को निर्देश दिए कि बाइक से गंगाजल लेने जाते समय मॉडिफाइड या पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें। साथ ही, सभी बाइक सवारों से हेल्मेट पहनकर ही यात्रा करने का आग्रह किया गया। भारतीय किसान यूनियन के नेता संजीव भारद्वाज ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना एक सराहनीय कदम है। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका कम होगी और यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी। इस बैठक में संजीव भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, आदेश बाबा, बबलू त्यागी, कोकू त्यागी, मनोज त्यागी, विकास त्यागी, सोहनवीर गुड्डू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कृष्ण की जन्मभूमि में ईदगाह देख शर्म आती है':रवींद्र पुरी बोले- कावड़ मेले के बाद मथुरा कूच करेंगे; अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 3 मंजिला मकान में भीषण आग, चार्जिंग के दौरान ई-स्कूटी में धमाका; कई गाड़ियां जलकर खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment