Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहता में राम जन्म प्रसंग पर गूंजे जयकारे:चित्रकूट के स्वामी रामस्वरूपाचार्य की कथा में उमड़ी भीड़, भक्त भक्ति में झूमे

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के रोहता स्थित पीएस गार्डन में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में दूसरे दिन राम जन्म प्रसंग पर भक्ति का अद्भुत माहौल बन गया। जैसे ही कथा में भगवान श्रीराम के प्रकट होने का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। श्री कामतानाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा में दूसरे दिन चित्रकूट के कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज ने श्रीराम जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी…’ दोहे का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर सज्जनों के कष्ट दूर करते हैं। राम जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल में फूलों की वर्षा हुई और श्रद्धालु जयश्रीराम के जयकारों के साथ भक्ति में झूमते नजर आए। स्वामी रामस्वरूपाचार्य ने कहा कि परिवार और समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए पति-पत्नी के बीच सम्मान और सहयोग जरूरी है। उन्होंने मानवता अपनाने और दानवता से दूर रहने का संदेश दिया। कथा के अंत में आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने बताया कि कथा स्थल पर 19 और 20 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न रोगों की जांच और परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर:गुरुदेव चौराहे से पाल तिराहे तक 50 से ज्यादा दुकानें हटीं
    Next Article
    BHU में गलत तरीके से निलंबन व निष्कासन का दावा:वाराणसी में प्रोफेसर ओम शंकर ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- जिम्मेदारों पर दर्ज कराएंगे FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment