Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग करने वाले 5 शूटर गिरफ्तार:सभी UP के रहने वाले; लॉरेंस गैंग ने कहा था- अगली बार छाती पर गोली मारेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के चार आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हैं। रंगदारी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ STF यूनिट ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ा है। तीन आगरा और एक नोएडा का निवासी है। आरोपी लॉरेंस गैंग के कहने पर फिल्मी हस्तियों को डराने के लिए उनके घरों पर फायरिंग करते थे, ताकि रंगदारी वसूली जा सके। इससे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के मुताबिक, आसाराम फसाले पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था और लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई करता था। सभी आरोपी यूपी के आगरा और नोएडा के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव, सनी, सोनू और विष्णु निवासी बहाबीजौली, आगरा और दीपक निवासी सेक्टर-45 सादरपुर नोएडा के रूप में हुई है। विष्णु की गिरफ्तारी आगरा से और बाकी को हरियाणा से पकड़ा गया है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले थे। STF प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों- रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू पर एक-एक केस दर्ज है। सभी के खिलाफ BNS की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) तथा 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला? 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से एक गोली इमारत में बनाई गई जिम के शीशे से जा टकराई थी। वहीं, हमले के बाद एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि यह लॉरेंस गैंग ने करवाया है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है। हालांकि, भास्कर ऐप इसकी पुष्टि नहीं करता है। पोस्ट में लिखा था- अगली बार छाती पर गोली लगेगी इस पोस्ट में लिखा गया था, सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।" इसी पोस्ट में आगे लिखा था, "और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।" कौन है शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई? शुभम लोंकर लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख "की ऑपरेटिव" माना जाता है। शुभम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024) का मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता है। उसने फेसबुक पर उस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, आरजू बिश्नोई को गैंग का एक सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है। …………… ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधान परिषद में योगी बोले- विपक्ष का आचरण अपमानजनक:विपक्ष से कोई उम्मीद रखना बेवकूफी; डिप्टी सीएम बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे
    Next Article
    अखिलेश बोले- हथियार तैयार हैं, फील्डिंग सेट कर रखी है:दबदबा बना रहेगा गाना चलवाया, कहा- BJP ने सीक्रेट मीटिंग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment