Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शिक्षा मित्र-अनुदेशकों की सैलरी बढ़ेगी, अखिलेश बोले- हथियार तैयार हैं; भाजपा नेता के घर के सामने प्रेमिका धरने पर बैठी

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर योगी के विधान परिषद में बयान को लेकर है। उन्होंने शिक्षा मित्रों, आंगनबाड़ी वर्कर्स, अनुदेशकों और आशाओं के मानदेय बढ़ाने की बात कही। वहीं, दूसरी खबर कानपुर में पत्नी-बेटी की गोली मारकर हत्या के बाद फौजी की सुसाइड से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- योगी बोले- बढ़ेगी शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी की सैलरी; विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी विधान परिषद में सीएम योगी ने कहा- शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी वर्कर्स और आशा कार्यकत्रियों की सैलरी हम बढ़ाएंगे। धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा- राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्ष का आचरण अपमानजनक रहा। विपक्ष से किसी तरह की उम्मीद करना बेवकूफी है। मेरठ के एक बड़े फॉर्मा कारोबारी की कहानी सुनाई जो 2017 के पहले डरकर आते थे। पूरी खबर पढ़ें 2- डिप्टी सीएम बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे; सपा विधायक ने पूछा- रायता कहां बनता? विधानसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे। सपा विधायक ने पूछा- इनके विभाग में रायता कहां बनता है। उधर, मंत्री बेबीरानी मौर्य, सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब नहीं दे पाईं। सुरेश खन्ना ने उनका बचाव कर जवाब दिया। जल जीवन मिशन पर मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बोले-यकीन मानिए, 4 साल से मैंने किसी को लाभ नहीं पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 3- अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस में 'दबदबा बना रहेगा' गाना चलवाया; बोले- हथियार तैयार है अखिलेश बोले- BJP की सीक्रेट मीटिंग में तय हुआ कि जहां सपा जीती उस लोकसभा क्षेत्र का वोट कटवाया जाएगा। ‘दबदबा’ गाना आ चुका है। पंचायत चुनाव हो या न हो लेकिन गाना तो सुनिए। कल को दिल्ली वाले आकर कह दें कि समाजवादियों ने इसे बनवाया है। इसलिए हमने वेपन तैयार रखे हैं। एकदम फील्डिंग लगाकर रखी है। उन्होंने ‘दबदबा बना रहेगा’ गाना भी चलवाया। पूरी खबर पढ़ें 4- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 आरोपी अरेस्ट, हरियाणा और मुंबई STF ने दबोचे फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में STF ने 7 शूटर अरेस्ट किए हैं। सभी UP के रहने वाले हैं। हरियाणा STF ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ा। 5 आगरा, 1-1 इटावा-नोएडा के रहने वाले है। एक पहले से अरेस्ट है। 31 जनवरी की रात में 5 राउंड से अधिक फायरिंग की गई थी। लॉरेंस गैंग ने कहा था- अगली बार छाती पर गोली मारेंगे। पूरी खबर पढ़ें 5- मुरादाबाद में BJP नेता के घर धरने पर बैठी प्रेमिका; बोली- मुझे अपनाओ या हत्या कर दो मुरादाबाद में शादी करने जा रहे भाजपा नेता के घर पर उनकी प्रेमिका ने धरना दिया। प्रेमिका का कहना है कि दोनों के बीच 8 साल से अफेयर था। नेता ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती ने कहा- मैं अपने जीते जी उसे किसी और से शादी नहीं करने दूंगी। वह मुझे अपनाए या मेरी हत्या कर दे। भाजपा नेता ने कहा-ड्रामा कर शादी तोड़वा दी। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- वाराणसी में फर्जी निकला मंत्री का वोट जिहाद का दावा; CEO बोले- 4500 में 9 डुप्लीकेट चुनाव आयोग ने मंत्री रविंद्र जायसवाल के वाराणसी में वोट जिहाद के दावे को खारिज कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा- मंत्री ने एक लाख फर्जी वोटर्स का दावा किया था। 9000 वोटर्स की लिस्ट भी डीएम को सौंपी थी। 4500 वोटर्स की जांच की गई जिसमें महज 9 वोट ही डुप्लीकेट निकले। ये नाम डबल फार्म भरे जाने या अन्य वजहों से डुप्लीकेट थे। पूरी खबर पढ़ें 7- कानपुर में पत्नी-बेटे की हत्या कर रिटायर्ड फौजी ने जान दी; लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर जान दे दी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब पुलिस बाइक नंबर से फौजी की पहचान कर घर पहुंची। घर के अंदर जाने पर पत्नी और बेटे की फर्श पर लाश मिली। पत्नी के सिर और बेटे के सीने में गोली मारी गई थी। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले दो दिन बारिश का अलर्ट यूपी में ठंड की विदाई लगभग हो चुकी है। सुबह और रात ठंड पड़ रही। लेकिन प्रदेश में फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया-पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें 9- मेरठ में फौजी पिता को मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि; भाइयों ने रोते-रोते अर्थी उठाई जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान का अंतिम संस्कार सोमवार को हुआ। साढ़े चार साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इसके पहले अंतिम विदाई के दौरान जब मासूम ने पिता के मुंह में गंगा जल डाला तो मौजूद लोग अपने आंसू न रोक सके। जवान के भाइयों ने रोते-रोते अर्थी उठाई। 2000 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में जान चली गई थी। पूरी खबर पढ़ें 10- बरेली में निलंबित मजिस्ट्रेट बोले- BJP को 50% कोर वोटर छोड़ा; जीरो सीट मिलेगी बरेली पहुंचे निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बोले- अगर वाराणसी से पीएम मोदी चुनाव लड़ेंगे तो वह वहीं से लड़ेंगे। वह लोगों को सनातनी पार्टी का विकल्प देंगे। इस पार्टी में जातिवाद की कोई जगह नहीं होगी। BJP को 50% कोर वोटर छोड़ चुका है। अभी चुनाव हुए तो जीरो सीट मिलेगी। दावा किया कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगी। आवेदन भी आने लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- श्रावस्ती में लुटेरों ने बेटे के सामने बाप की हत्या की; बहू डरकर बेड के नीचे छिपी श्रावस्ती में लुटेरों ने बेटे के सामने बाप की हत्या कर दी। बहू डरकर बेड के नीचे छिपी। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। किसान बदमाशों से भिड़ गए। आवाज सुनकर बहू और बेटा भी जाग गए। शोर सुनकर बेटा वहां पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके सामने ही पिता पर चाकू से कई बार वार कर मार डाला। पूरी खबर पढ़ें 12- बागपत में महिला ने आत्मदाह की कोशिश की, SDM ने पेट्रोल की बोतल छीनी बागपत कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक परिवार के 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालने का प्रयास किया, SDM और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके हाथ से पेट्रोल की भरी बोतल छीनकर दूर फेंक दी। महिला ने अपने बुर्के से दूसरी बोतल निकली। उसे भी एसडीएम ज्योति शर्मा ने छीन लिया। फिर महिलाएं रोनी लगी। पूरी खबर पढ़ें 13- अमिषा पटेल के खिलाफ वारंट; मुरादाबाद कोर्ट में 27 मार्च को हाजिर होना है मुरादाबाद की कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस को आदेश दिया कि अभिनेत्री को 27 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाए। वकील पंकज शर्मा ने कहा- अगर अमिषा कोर्ट में पेश नहीं हुईं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। दरअसल, 2017 में एक शादी में परफॉर्म करने के लिए 11 लाख रुपए फीस लेकर भी नहीं पहुंची थीं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- बकरियों का बर्थडे सेलिब्रेट किया, दावत दी, रामायण-भागवत पाठ कराया हरदोई में बकरियों का जन्मदिन मनाया गया। कार्ड बांटकर लोगों को बुलाया गया। दरअसल, गांव के किसान लालाराम श्रीवास्तव ने दो बकरियों को पाला है। बकरियों 'स्वीटी' और 'मोनिका' का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाते हैं। बर्थडे पर बकरियों को स्नान कराकर फूलों की मालाएं पहनाई गईं। नए कपड़े पहनाए। लोगों को दावत दिया। रामायण और भागवत पाठ भी कराया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- मोहन भागवत लखनऊ आएंगे 17 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ आएंगे। तीन दिवसीय गोरखपुर प्रवास के बाद वह दो दिन के लिए लखनऊ आ रहे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी जासूस को यूपी से पाकिस्तान भेजा:17 साल की सजा काटी, कड़ी सुरक्षा में सहारनपुर से वाघा बॉर्डर रवाना किया
    Next Article
    दोस्त ने मंगेतर से संबंध बनाए...लिखकर पेड़ पर लटका:झांसी में शादी के 5 दिन पहले सुसाइड; दोस्त को लेकर मिलने जाता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment