Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधान परिषद में योगी बोले- विपक्ष का आचरण अपमानजनक:विपक्ष से कोई उम्मीद रखना बेवकूफी; डिप्टी सीएम बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस दौरान उन्होंने कहा- राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्ष का आचरण अपमानजनक रहा है। महिला शक्ति का अपमान किया। विपक्ष से किसी तरह की उम्मीद करना बेवकूफी है। सीएम ने कहा- पहले की सरकारों ने यूपी को अपराध का गढ़ बना दिया था। कर्फ्यू यहां की पहचान बन गई थी। लेकिन आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नियति, सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के चलते हम लोग यूपी को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा बनाने में कामयाब हुए। इससे पहले, यूपी विधानमंडल के छठवें दिन बजट विधानसभा में बजट पर प्रश्नकाल हुआ। इस दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब मंत्री बेबी रानी मौर्य नहीं दे पाईं। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बीच में हस्तक्षेप कर बचाव किया और जवाब दिया। इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भड़क गए। सपा विधायक आरके वर्मा बोल रहे थे, तभी ब्रजेश पाठक खड़े हो गए। उन्होंने कहा- सीधे-सीधे सवाल आएंगे तो सीधे-सीधे जवाब देंगे। अगर राजनीतिक सवाल किया गया, तो हम राजनीतिक रायता फैला देंगे। इसी बीच सपा विधायक कमाल अख्तर खड़े हो गए। उन्होंने कहा- मंत्रीजी इतने बड़े पद पर हैं। इनसे मेरा सवाल है कि इनके विभाग में रायता कहां बनता है? इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- वे खाने-पीने की बात कर रहे हैं। यह सुनकर ब्रजेश पाठक मुस्कुराने लगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज 1 करोड़ 6 लाख निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। सीएम ने 13 फरवरी को विधानसभा में इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की योजना है। योगी सरकार ने 11 फरवरी को अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस चर्चा में खूब गहमागहमी दिखी। योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोला। पहली बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बात की। सदन की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल
    Next Article
    रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग करने वाले 5 शूटर गिरफ्तार:सभी UP के रहने वाले; लॉरेंस गैंग ने कहा था- अगली बार छाती पर गोली मारेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment