Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहतक MDU के बाद बार में पहुंचे CJI सूर्यकांत:हाथ जोड़ कर वकीलों का अभिवादन स्वीकारा; बोले-युवा अपनी क्षमता पर भरोसा करें

    12 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को रोहतक पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में उतरा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जजों और डीसी ने यहां पर उनका स्वागत किया। बाद में वे कारों के काफिले में एमडीयू (MDU) में पहुंचे और यहां एक गेट का उद्घाटन किया। इस दौरान सीजेआई ने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और ईमानदारी से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। बता दें कि सूर्यकांत हरियाणा के हिसार के गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने एमडीयू से एलएलबी की है। वे आज यहां आकर उत्साहित दिखे। इसके बाद अब वे रोहतक बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां हाथ जोड़ कर वकीलों का अभिवादन स्वीकर किया। सीजेआई सूर्यकांत ने MDU में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि… यह मेरी यूनिवर्सिटी है, जहां से मैंने लॉ (विधि) में एडमिशन लिया और लॉ पास करके मेरा जो लाइफ का प्रोफेशनल करियर था, उसकी शुरुआत इसी यूनिवर्सिटी से हुई।मुझे इस बात की बहुत ही प्रसन्नता है कि मैं आज इस यूनिवर्सिटी में भारत का मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद आ पाया हूं और कुछ पुरानी यादें यहां ताज़ा कर पाया हूं। बोले- युवा मेहनत करें सूर्यकांत ने कहा कि यह ठीक है, इस पद तक पहुंचना अपने आप में एक संघर्ष था। यह हरियाणा के लिए ही नहीं, मैं पूरे भारतवर्ष के हर युवक को यह आह्वान करूंगा कि अपनी क्षमता पर वो भरोसा करे, मेहनत करे और लगन और ईमानदारी से काम करे। चाहे वह ज्यूडिशरी (न्यायपालिका) का है, राजनीति में है, सिविल सर्विसेज में है, किसी भी प्रोफेशन में है, वह अपने उच्चतम पदों तक अपना नाम कमाए। लोगों को न्याय पालिका पर विश्वास सीजेआई ने कहा कि आप देखिए जितने मुकदमे इस देश में बढ़ते जाते हैं हर साल, वो अपने आप में इस बात का बहुत बड़ा सबूत है कि भारतीय जनता को, यहां के आम आदमी को न्याय प्रणाली पर बहुत ज़्यादा विश्वास है। डीसी सचिन गुप्ता ने किया स्वागत CJI सूर्यकांत का हेलीकॉप्टर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां पर रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता व एसपी सुरेंद्र भौरिया ने उनको रिसीव किया। इसके बाद एमडीयू गेट नंबर 3 पर पहुंचे। एमडीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजबीर सिंह ने जस्टिस सूर्यकांत को बुके भेंट कर स्वागत किया। यहां जस्टिस सूर्यकांत ने पत्रकारों व आम लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद एमडीयू के लाॅ डिपार्टमेंट की तरफ चले गए। एलुमनी मीट में शामिल होने पहुंचे रोहतक जिले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के आगमन पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिलहाल वे एलुमनी मीट में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। कोर्ट परिसर को सजाया गया बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत के आगमन पर कोर्ट परिसर को सजाया गया है। पार्किंग एरिया में पंडाल लगाया गया है। मुख्य मंच पर जस्टिस सूर्यकांत के साथ हाईकोर्ट के जज व जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान रही कड़ी सुरक्षा सीजेआई के आगमन को देखते हुए रोहतक में कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में है। सीजेआई के कार्यक्रम को लेकर बाबा मस्तनाथ स्थित हेलीपेड से लेकर कोर्ट परिसर तक पुलिस की कड़ी निगरानी देखने को मिल रही है। 4 बजे तक रोहतक में रहेंगे जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस सूर्यकांत बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से एमडीयू में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एमडीयू से निकलकर कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कोर्ट परिसर से वापस 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP Forest Department का बड़ा एक्शन, Court Cases की Monitoring के लिए बनाया गया Legal Cell
    Next Article
    राहुल का आरोप, ट्रेड डील से कपास किसानों को नुकसान:सोशल मीडिया पोस्ट में बोले- व्यापार समझौता आगे कुआं, पीछे खाई की हालत में फंसाने वाला जाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment