Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rahul Gandhi की हिरासत और नए वायुसेना प्रमुख की घोषणा समेत रात की प्रमुख खबरें

    6 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, छह अक्टूबर की विभिन्न फाइल से मंगलवार को रात 9.30 बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:दि116 विपक्ष संपूर्णलीड मार्च निर्वाचन आयोग मामले पर राहुल गांधी का धरना, आठ घंटे बाद बलपूर्वक हिरासत में लिए गए नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रणाली में कथित अनियमितता के खिलाफ मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च के धुरी के रूप में सामने आए और निर्वाचन आयोग मुख्यालय से कुछ दूरी पर आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे, जिसका समापन करीब आठ घंटे बाद उनको बलपूर्वक हिरासत में लिए जाने के साथ हुआ।दि106 भाजपा कांग्रेस फर्जी वीडियो झूठा विमर्श गढ़ने की कोशिश कर रहे राहुल: भाजपा नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के एक अधिकारी द्वारा एक महिला पत्रकार से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने का एआई निर्मित वीडियो सामने आने के बाद, भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं पर दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए झूठा विमर्श गढ़ने का आरोप लगाया।दि110 रक्षा लीड वायुसेना एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे नयी दिल्ली, रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे और वह वर्तमान वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे।प्रादे153 आंध्र पुलिस लीड जासूसी पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना कर्मी समेत दो गिरफ्तार : आंध्र प्रदेश पुलिस अमरावती, आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में एक नौसेना कर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दि91 सीबीआई पंजाब मान भगवंत मान के ओएसडी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में तलाशी नयी दिल्ली/चंडीगढ़, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इसी के साथ सीबीआई ने मान के ‘कैंप कार्यालय’ सहित कई परिसर की तलाशी भी ली।वि38 यूएई भारतीय पायलट हालत भारतीय कैप्टन मच्छार की हालत में ‘लगातार सुधार’: यूएई में भारतीय दूतावास दुबई, यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में ‘‘लगातार सुधार’’ हो रहा है।वि37 पाक लीड गुतारेस पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की, कश्मीर मुद्दा उठाया इस्लामाबाद, छह अक्टूबर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक डार ने मंगलवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात की तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा कश्मीर मुद्दा भी उठाया।प्रादे202 उत्तराखंड लीड तिहरा हत्याकांडदेहरादून में बुजुर्ग दंपत्ति और घरेलू सहायिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार देहरादून, देहरादून के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान में काम करने पहुंचे एक प्लंबर ने पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पेचकस मारकर बुजुर्ग पति-पत्नी और घरेलू सहायिका की पेचकस से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।अर्थ74 लीड जीएसटी सुधार जीएसटी दरों में बदलाव साल में एक बार, 17 दिन में रिफंड देने पर परिषद में विचार: सूत्र नयी दिल्ली, जीएसटी की कर दरों में बदलाव के प्रस्तावों पर साल में केवल एक बार विचार करने और सभी संशोधनों को नए वित्त वर्ष की शुरुआत से लागू करने के प्रस्ताव पर जीएसटी परिषद की आगामी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा, कर रिफंड की समयसीमा घटाकर 17 दिन करने के प्रस्ताव पर भी विचार होगा। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अर्थ82 लीड बिटचैट भारत कानून-व्यवस्था के लिए चिंता होने से बिटचैट को भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया: सरकारी सूत्र नयी दिल्ली, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के आदेश के बाद बिटचैट को भारत में ऐप स्टोर से हटाए जाने के बीच सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि ब्लूटूथ आधारित यह मैसेजिंग ऐप कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय था और इसे हटाया जाना जरूरी था।खेल33 खेल बीसीसीआई चयनकर्ता बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में अगरकर की जगह के लिए आवेदन आमंत्रित किए नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। यह पद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुआ है।खेल38 खेल आईसीसी कप टिकट भारत-पाकिस्तान वनडे विश्व कप मैच के टिकटों के लिए एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले: आईसीसी दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के टिकटों के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi मानहानि केस में Sultanpur कोर्ट में बहस अधूरी, अब 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई
    Next Article
    ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment