Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Raj Thackeray के बयान पर भड़के Chirag Paswan, प्रशांत किशोर ने भी साधा निशाना

    2 hours from now

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के सबसे लोकप्रिय पर्व छठ को लेकर दिए गए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता पासवान और किसी गठबंधन से जुड़े नहीं होने वाले किशोर ने आरोप लगाया कि ठाकरे राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए हिंदी भाषी क्षेत्र के लोगों के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं। पत्रकारों ने पटना में दोनों नेताओं से अलग-अलग बातचीत के दौरान मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाए जाने पर मनसे प्रमुख की आपत्ति को लेकर सवाल पूछे थे।ठाकरे ने इसे महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से टकराव भड़काने और सांस्कृतिक उन्माद पैदा करने की कोशिश करार दिया था। पासवान ने ठाकरे पर राजनीति में लगातार क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी रवैये के कारण उनके अपने राज्य के लोग दशकों से उनकी पार्टी को नकारते रहे हैं। उन्होंने कहा, यह सुझाव देना अनुचित है कि महाराष्ट्र में केवल मराठी परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए और उत्तर भारतीय परंपराओं तथा गीतों को उचित सम्मान नहीं मिलना चाहिए।उनका (मनसे का) यही रवैया है, जिसके कारण उनके अपने राज्य की जनता ने दशकों से उनकी पार्टी को नकारा है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि क्षेत्रवाद को बढ़ावा देना बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के विपरीत है। बालासाहेब की राजनीतिक विरासत को ही उनके भतीजे राज ठाकरे की मनसे आगे बढ़ाने का दावा करती है।उन्होंने कहा, बालासाहेब ने कभी उत्तर भारतीयों का अपमान नहीं किया। उनकी सोच कभी क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने की नहीं थी। उनकी ओर से मराठी गौरव की रक्षा के नाम पर उत्तर भारतीयों की पहचान और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई उदाहरण नहीं है।किशोर ने भी मनसे प्रमुख पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि जब कोई उन्हें नहीं पूछता है तो वह मीडिया में बने रहने के लिए समय-समय पर इस तरह के बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा, राज ठाकरे जैसे लोगों को अनावश्यक महत्व देने की जरूरत नहीं है। जब महीनों तक कोई उनके बारे में नहीं पूछता है तो वह मीडिया में जगह पाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ बयान देने लगते हैं।जन सुराज के संस्थापक ने आरोप लगाया कि ठाकरे को अपनी राजनीतिक हैसियत का भी अंदाजा नहीं है और वह लगातार अपना रुख बदलते रहते हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, राज ठाकरे को खुद नहीं पता कि वह कहां खड़े हैं। कभी वह मोदी की तारीफ करते हैं तो कभी उनसे शिकायत करते हैं।प्रासंगिक बने रहने के लिए वह लगातार अपना पक्ष बदलते रहते हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार है। वहां राज ठाकरे की क्या हैसियत है?पासवान ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के किसी भी हिस्से में काम करने और रहने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, उन्हें (मनसे को) इस बात पर विचार करना चाहिए कि मराठी पहचान के नाम पर दशकों तक चलाए गए उनके अभियान से आखिर उन्हें क्या हासिल हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala High Court ने किशोरों की आयु सीमा घटाकर 16 वर्ष करने की सिफारिश की
    Next Article
    मदुरै के Chekkanurani Police Station में चालक की संदिग्ध मौत, CB-CID को सौंपी गई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment