Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Raj Thackeray ने PM Modi की तारीफ करने वाले कलाकारों के Dubai शिफ्ट होने पर उठाए सवाल

    2 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि अगर इन दोनों कलाकारों को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत में सब कुछ बहुत अच्छा हो गया है, तो वे दुबई में क्यों रहने चले गए हैं?मुंबई के कार्यक्रम में बोला हमलाशनिवार को मुंबई में MNS के छात्र संगठन 'महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना' के एक कार्यक्रम में राज ठाकरे केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने दावा किया कि देश के हजारों कारोबारियों ने अपना सामान समेटा और भारत छोड़कर चले गए। इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेशबायोपिक बनाने वाले खुद देश से बाहर चले गएसाल 2019 में आई पीएम मोदी की बायोपिक का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा, "विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने मोदी पर फिल्म बनाई और उनका रोल निभाया, वे भी दुबई में रहने चले गए हैं।" उन्होंने आर माधवन का नाम लेते हुए आगे कहा, "आर. माधवन, जिन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी, वे कहां रहते हैं? वे भी दुबई में रहते हैं। अगर आपको भारत से इतना प्यार है और लगता है कि पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं, तो आप विदेश में क्यों रह रहे हैं?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये कलाकार भारत आकर सरकार के समर्थन वाली फिल्मों में काम करते हैं और फिर वापस दुबई चले जाते हैं। इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor का पटना SSP पर गंभीर आरोप, कहा BJP के कहने पर कार्यकर्ताओं को उठायाअभिनेताओं ने बताई थी दुबई जाने की वजहआपको बता दें कि आर. माधवन ने पहले बताया था कि वे कोरोना महामारी के दौरान अपने बेटे के स्विमिंग करियर के लिए दुबई शिफ्ट हुए थे। वहीं, विवेक ओबेरॉय का कहना रहा है कि वे वहां अपना बिजनेस शुरू करने के लिए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rudraprayag में लगातार बारिश से Landslide का खतरा बढ़ा, कई रास्तों पर मलबे से थमी रफ्तार
    Next Article
    Prashant Kishor का पटना SSP पर गंभीर आरोप, कहा BJP के कहने पर कार्यकर्ताओं को उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment