Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज-रतन शोरूम में 50 घंटे चली आयकर की रेड:कानपुर में 35 करोड़ की हेराफेरी मिली, 1999 से चल रहा साड़ी का कारोबार

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बीते दिनों आयकर की रेड पड़ने के बाद चर्चा में आए राज रतन साड़ी का कारोबार दशकों पुराना है। साल 1999 में इसकी शुरुआत पुरानी दाल मंडी के एक स्टोर से हुई थी। कारोबार दिन दोगुना और रात चौगुना बढ़ा तो स्टोर्स की संख्या बढ़ती गई। इस समय शहर के अलावा लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज और अन्य जगहों पर इनके स्टोर हैं। इनके कुल 13 स्टोर हैं, जिसमें 800 से ज्यादा इंप्लाई काम करते हैं। 50 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई में 35 करोड़ की हेराफेरी मिली है, जिसमें प्रतिष्ठान ने 8 करोड़ के लगभग तुरंत जमा कर दिया है। पारंपरिक सिल्क और डिजाइनर साड़ी से शुरु हुआ था कारोबार शहर के प्रमुख वस्त्र कारोबारियों में शामिल राज रतन साड़ीज ने स्थानीय साड़ी बाजार से शुरुआत कर आज खुद को एक स्थापित ब्रांड के रूप में खड़ा किया है। पारंपरिक बनारसी, सिल्क और डिजाइनर साड़ियों की रिटेल बिक्री से शुरू हुआ यह कारोबार अब आधुनिक शोरूम मॉडल के साथ विस्तार की राह पर है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार राज रतन साड़ीज का कारोबार लगभग तीन दशक पहले कानपुर के प्रमुख कपड़ा बाजार क्षेत्र में एक छोटे प्रतिष्ठान से शुरू हुआ था। शुरुआत में परिवार आधारित इस कारोबार में शादी-विवाह की साड़ियों पर फोकस रखा गया, जिससे ग्राहकों के बीच भरोसा बना और धीरे-धीरे कारोबार बढ़ता गया। ब्राइडल रेंज को शामिल किया गया समय के साथ दुकान को आधुनिक शोरूम में बदला गया और डिजाइनर कलेक्शन, रेडी-टू-ड्रेप साड़ी तथा ब्राइडल रेंज को शामिल किया गया। ब्रांड ने कानपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य बड़े बाजारों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कारोबारी हलकों के अनुसार कानपुर के अलावा लखनऊ और दिल्ली जैसे शहरों में भी कलेक्शन सप्लाई या शोरूम मॉडल के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बनाई गई है। ब्राइडल मार्केट बना ग्रोथ का आधार राज रतन साड़ीज की पहचान खासतौर पर ब्राइडल साड़ी कलेक्शन, हैवी वर्क सिल्क और पारंपरिक डिजाइनों के कारण बनी है। ऑनलाइन प्रमोशन और सोशल मीडिया मार्केटिंग के चलते युवा ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपवन योजना में निकायों को 4.5 करोड़ की सौगात:शाहाबाद, पिहानी; सांडी में पार्क निर्माण को 1.5-1.5 करोड़ की स्वीकृत मिली
    Next Article
    लखनऊ में 3729 होलिका स्थल चिन्हित:होली पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment