Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उपवन योजना में निकायों को 4.5 करोड़ की सौगात:शाहाबाद, पिहानी; सांडी में पार्क निर्माण को 1.5-1.5 करोड़ की स्वीकृत मिली

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद के शहरी क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "पार्कों का निर्माण एवं विकास (उपवन) योजना" के तहत बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है। सांसद जय प्रकाश के प्रस्ताव पर नगर पालिका परिषद शाहाबाद, पिहानी और सांडी के लिए प्रत्येक नगर को 1.5-1.5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस प्रकार, तीनों नगरों को पार्क निर्माण और विकास कार्यों के लिए कुल 4.5 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा। सांसद जय प्रकाश ने बताया कि कार्य मार्च माह में ही शुरू करने की तैयारी है, जिससे नागरिकों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इन पार्कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण मिलेगा। साथ ही, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे। सांसद ने इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया।स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि नगरों में विकसित पार्क न केवल पर्यावरण संतुलन को मजबूत करेंगे, बल्कि सामाजिक गतिविधियों और स्वास्थ्य संवर्धन के केंद्र भी बनेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त प्रभार मिला:देवरिया में शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन के बाद संभाला कार्यभार
    Next Article
    राज-रतन शोरूम में 50 घंटे चली आयकर की रेड:कानपुर में 35 करोड़ की हेराफेरी मिली, 1999 से चल रहा साड़ी का कारोबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment