Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले-अखिलेश का अहंकार खत्म करने के लिए सीट बदली:संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में; भाजपा बोली- सपा वादे न करे, हिसाब दे

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने खुद जहूराबाद छोड़कर अकबरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सपा को लपेटने के लिए ऐसा किया है। हमारी लड़ाई सपा से है। उसे जहां वह पहले थी, वहीं पहुंचाने की है। उसे अहंकार हो गया था कि हम 2022 में सवा सौ सीटें जीत गए। जबकि, 2017 में 47 सीटें ही आई थीं। इस अहंकार को खत्म करने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा पर राजभर ने कहा कि संविधान कहां खतरे में है, जो वे इसकी रक्षा की मांग कर रहे हैं? हां, यह जरूर है कि कांग्रेस खुद खतरे में है। कांग्रेस को भाव न तो सपा दे रही है और न ही जनता। चूंकि, कांग्रेस खतरे में है, इसलिए पार्टी को बचाने के लिए वे संविधान दिवस पर मार्च निकाल रहे हैं। इधर, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को लोक-लुभावन वादों के बजाय पहले इस बात का हिसाब देना चाहिए कि 2012 से 2017 तक जब यूपी में अखिलेश यादव ने पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई, तब उन्होंने युवाओं के लिए क्या काम किए थे? वे सिर्फ बेरोजगारी भत्ता बांटते थे, लेकिन प्रदेश में रोजगार नहीं थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर से मुंबई जा रही 25 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:नेपाल से कानपुर आता था माल, ट्रेन के जरिए होता प्लाई
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में वर्तमान और पूर्व पार्षद भिड़े, सड़क पर मारपीट; स्कूटी चलाने को लेकर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment