Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले- मदरसे में नोट छापे जा रहे थे:मंत्री ने कहा- मैडम थोड़ा बोलने दीजिए, वैसे ही कम बोलता हूं, केशव पर भड़के सपा MLC

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में भी अधिकारियों द्वारा विधायकों का फोन नहीं उठाने का मामला उठाया गया। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डीएम फोन नहीं उठाते, जबकि उनके अर्दली फोन रिसीव कर बहस करने लगते हैं। इस पर एक अन्य एमएलसी उमेश द्विवेदी का भी दर्द झलक उठा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पांच बार फोन किया, लेकिन हर बार बताया गया कि मैडम व्यस्त हैं। जासमीर अंसारी ने कहा कि विपक्ष की बात तो अलग है, हमारे यहां तीन विधायकों और एक मंत्री को अधिकारियों के खिलाफ धरना देना पड़ा। सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब उन्होंने बिजली विभाग के एमडी को फोन किया तो पीआरओ ने खुद को एमडी बताकर बात की। शक होने पर पूछने पर बताया गया कि एमडी साहब से बात नहीं हो सकती। डिप्टी सीएम ने कहा- वह स्वयं अधिकारियों को फोन कर बात करेंगे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आशुतोष सिन्हा के सवाल पर कहा- प्रयागराज और कुशीनगर में मदरसे में नोट छापे जा रहे थे। बहराइच में मदरसे में वीआईपी होटल बनाकर विदेशियों को ठहराया जा रहा था। क्या जांच नहीं हो। इसके पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ही रहेंगे। वहीं, आशुतोष सिन्हा ने अखिलेश की सुरक्षा कर्मियों की सूची मांगी तो सभापति ने टिप्पणी करते हुए कहा-क्या आप अटेंडेंस लेंगे? भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल का जवाब देने के दौरान संबंधित मंत्री सदन में मौजूद नहीं थे। सभापति ने दो बार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का नाम पुकारा। मंत्री की अनुपस्थिति में केशव मौर्य ने लिखित जवाब पढ़ा। जब मंत्री पहुंचे और आगरा से सीधे आने की बात कही तो सभापति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई स्पष्टीकरण नहीं हो सकता। उधर, विधानसभा में विधायक रागिनी सोनकर ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निकाले जाने का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा। महंगाई के मुद्दे पर सपा विधायक आशु मलिक कविता पढ़ने लगे, जिस पर स्पीकर सतीश महाना ने टोकते हुए कहा-प्रश्न पूछिए, सदन में कुछ भी मत बोलिए। शुक्रवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन का अमेरिका को अपने एयरबेस देने से इनकार:ट्रम्प ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, बोले- चागोस आइलैंड्स छोड़ना बड़ी गलती
    Next Article
    कुत्ते के लिए दुल्हन ने मंडप से बारात लौटाई:दूल्हा फूट-फूटकर रोया, फिर भी नहीं मानी, फतेहपुर में बारात-घराती में लाठी-डंडे चले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment