Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजगार मेले में 2107 युवाओं का चयन:मिर्जापुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने किया शुभारंभ, 47 कंपनियां पहुंचीं

    12 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के नगर के जीडी बिनानी महाविद्यालय परिसर में बुधवार को जिला सेवा योजना विभाग द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस मेले में 47 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 2107 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। कुल 6422 युवाओं ने मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी तथा जिला सहकारिता अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टालों का निरीक्षण कर युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार अवसरों की जानकारी ली। रोजगार मेले में देश और विदेश की 47 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इनमें एसएस मैन पावर सॉल्यूशन (विदेशी नियोजन हेतु), टाटा मोटर्स, भारतीय जीवन बीमा निगम, डिक्सन टेक्नोलॉजी, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज, विजन इंडिया (हिंडालको सोनभद्र), वर्धमान टेक्सटाइल्स और एल एंड टी जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल थीं। कार्यक्रम में 19 चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं मुद्रा योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश रोजगार उपलब्ध कराने में अग्रणी बना है। अंत में प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में मासूम अंकुर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार:पैसे की लालच देकर किया था कुकर्म, बनियान से मुंह दबाकर हत्या
    Next Article
    विधायक रत्नाकर मिश्र ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया:चिल्ह-गोपीगंज रोड पर हादसे में हुई थी घटना, अपनी गाड़ी से पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment