Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में मासूम अंकुर हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार:पैसे की लालच देकर किया था कुकर्म, बनियान से मुंह दबाकर हत्या

    11 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में 7 वर्षीय अंकुर निषाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिन्टू उर्फ कोयल (22) को गिरफ्तार किया है। मोहित बीन पुत्र अंकुर रविवार शाम को लापता हो गया था। परिजनों की तलाश के बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव घर से लगभग 150 मीटर दूर खैरा माई स्थान के पास एक बखार में मिला था। मामला जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनहीं बिन टोली का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच टीमों का गठन कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर 25 फरवरी 2026 को आरोपी पिन्टू उर्फ कोयल को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को पैसे का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाने की बात कबूल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और नाक दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। कुकर्म के साक्ष्य भी मिले हैं। इसके आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने मृतक की काली चप्पल, आरोपी के पहने कपड़े, आपत्तिजनक सामग्री और 52 रुपए नकद बरामद किए हैं। आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने खिरकिया-जटहां मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। मंगलवार को पुलिस बल की निगरानी में गांव के बाहर श्मशान घाट पर बालक का अंतिम संस्कार कराया गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि दोषी को कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर मामले का सफल अनावरण किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की मौत में आरोपी पति गिरफ्तार:गोंडा में परिवार के 5 लोगों पर हत्या की FIR, मरने से पहले कहा था- पापा शाहरुख मार डालेगा
    Next Article
    रोजगार मेले में 2107 युवाओं का चयन:मिर्जापुर में राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने किया शुभारंभ, 47 कंपनियां पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment