Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजगार सेवक पेट्रोल लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे:सात माह से मानदेय लंबित, आत्मदाह की दी चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के डकोर विकास खंड कार्यालय में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरवेंद्र सिंह पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंच गए। सात माह से मानदेय लंबित होने के कारण उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी। डकोर ब्लॉक के कुल 47 रोजगार सेवकों को पिछले सात महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है। रोजगार सेवकों का कहना है कि भुगतान न मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। रविवार को हरवेंद्र सिंह अपने साथियों उदय, नीरज, अजय पाल, वीरपाल, देवेंद्र और राम मोहन के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने परिसर में प्रदर्शन करते हुए तत्काल मानदेय जारी करने की मांग की। उनके हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीडीओ रमेश चंद्र शर्मा कार्यालय से बाहर आए और हरवेंद्र सिंह को समझाने का प्रयास किया। बीडीओ ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण मानदेय जारी करने में समस्या आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि डोंगल लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी रोजगार सेवकों का मानदेय जल्द जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। हालांकि, इस मामले में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी रोजगार सेवकों का मानदेय उनके खाते में पहुंचा दिया गया है, तकनीकी खामी के कारण मानदेय नहीं पहुंच पाया था, लेकिन सभी का मानदेय दे दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में होली से पहले कर्मचारियों और मानदेयधारी कर्मियों का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, डकोर ब्लॉक में पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों का ₹7,788 प्रतिमाह का मानदेय पिछले सात माह से लंबित है। प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है, लेकिन रोजगार सेवकों में मानदेय को लेकर आक्रोश अभी भी बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाबदर खत्म होते ही बदमाश ने चुराई बैटरी:लोडर चालकों ने पकड़ा, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
    Next Article
    पहले दिन कानपुर के झकरकट्टी ने 96 लाख कमाए:30 हजार यात्रियों ने किया सफर, दिल्ली रूट की बसों ने की सबसे ज्यादा कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment