Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजघाट के बाद अब गोरखनाथ ओवरब्रिज का होगा मरम्मत:1 महीने तक पुल पर बंद रहेगी आवाजाही, PWD ने ट्रैफिक पुलिस को भेजा लेटर

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में स्थित पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत को लेकर अब तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने योजना बनाई है कि पुल को ठीक करने के लिए करीब एक महीने तक उस पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इसके लिए विभाग ने यातायात पुलिस को पत्र भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। माना जा रहा की 20 अप्रैल से मर्रमत काम शुरू हो जाएगा। बेयरिंग के साथ अन्य हिस्सों की भी होगी मरम्मत पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि पुल की बेयरिंग की मरम्मत के लिए शासन से बजट स्वीकृत हो चुका है। बेयरिंग के अलावा पुल के कुछ अन्य हिस्सों में भी छोटे-मोटे मरम्मत कार्य की जरूरत है, जिन्हें एक साथ कराया जाएगा। विभाग जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 40 से 45 दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से रूट डायवर्जन की अनुमति मांगी गई है। अधिकारियों के मुताबिक काम शुरू होने के बाद करीब 40 से 45 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि मरम्मत कार्य सुरक्षित और तेजी से किया जा सके। 15–20 साल में जरूरी होती है बेयरिंग की सर्विसिंग सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुल की बेयरिंग एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसकी सर्विसिंग और मरम्मत सामान्य तौर पर हर 15 से 20 साल में करनी पड़ती है। इसी कारण पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जानिए मरम्मत की जरूरत क्यों पड़ी यह ओवरब्रिज साल 1980 में बना था और अब काफी पुराना व जर्जर हो चुका है। हाल ही में निरीक्षण के दौरान पुल के कई हिस्सों में खराबी पाई गई, खासकर एक्सपेंशन जॉइंट्स में दिक्कत सामने आई। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही थी, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कभी भी मरम्मत का काम शुरू किया जा सकता है। इस दौरान पुल के खराब हिस्सों को ठीक किया जाएगा, जॉइंट्स बदले जाएंगे और अन्य तकनीकी कमियों को भी दूर किया जाएगा ताकि पुल फिर से सुरक्षित और मजबूत बन सके। मरम्मत के समय पुराने ओवरब्रिज पर सभी तरह के वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात को प्रभावित होने से बचाने के लिए वाहनों को पास के नए ओवरब्रिज से डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रंजन सिंह ने बताया कि काम को तय समय में पूरा करने की कोशिश की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द यातायात सामान्य हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पति-पत्नी पर जानलेवा हमला:पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और चाकू से किए कई वार
    Next Article
    मंडी समिति की दीवार पर दौड़ता दिखा तेंदुआ, VIDEO:चांदपुर में 3 तेंदुए दीवार फांदकर अंदर कूदे, रेंजर टीम करेगी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment