Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजपाल यादव कर्ज विवाद, उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल का बयान:कहा- उनके आग्रह पर 5 करोड़ दिए थे, मूवी के लिए स्टे भी हटाया था

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल ने अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े लोन मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने राजपाल यादव के आग्रह पर फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म रिलीज होने देने के लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय से स्टे भी वापस ले लिया था। यह मामला कई साल पुराना है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए माधव गोपाल अग्रवाल की कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इस लोन के लिए पूरी लिखापढ़ी की गई थी। जब राजपाल यादव ने कर्ज नहीं चुकाया, तो कंपनी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। रुपये अदा करने के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए थे। हाल ही में, कोर्ट के आदेश पर राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद वह रिहा हुए और अब अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस बीच, उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह प्रकरण करीब 2012 से चल रहा है। शाहजहांपुर का होने और बार-बार आग्रह करने के कारण उन्होंने राजपाल यादव को यह लोन दिया था। अग्रवाल ने बताया कि लोन के बाद तीन सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट भी हुए थे और पूरा मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब फिल्म शुरू हुई थी, तब उन्हें टीवी पर देखकर पता चला कि इसका म्यूजिक अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया है। उनके एग्रीमेंट में यह शर्त थी कि राजपाल यादव को फिल्म के निगेटिव प्रिंट रखने थे। उद्योगपति के अनुसार, एग्रीमेंट का पालन न होने के कारण फिल्म पर स्टे लगा दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने उनसे फिल्म को चलने देने का आग्रह किया। अग्रवाल ने बताया कि उनके आग्रह पर उन्होंने पांच-छह दिन या एक हफ्ते के भीतर ही दिल्ली उच्च न्यायालय से स्टे वापस ले लिया था, जिसके बाद फिल्म रिलीज हो पाई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह राजपाल यादव के घर कभी नहीं गए। उद्योगपति ने कहा कि राजपाल यादव के घर मैं कभी नहीं गया, न मुझे उनका गांव पता है कि कहां है? जिस दौरान उनको पैसे दिए थे तो जो भी मीटिंग होती थी। वह राजपाल और राधा करती थी। राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव मेरी फैक्ट्री में मई 2012 में आए थे। उस वक्त मेरी फैक्ट्री में आग लगी थी। सहानुभूति में वह फैक्ट्री में मिलने आए थे। इसके अलावा राजपाल यादव के किसी भी भाई से मेरी कोई मुलाकात नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण:विशेष अभियान दिवस आज, दावे-आपत्तियां के लिए मौजूद रहेंगे शाम पांच बजे तक बीएलओ
    Next Article
    जालौन में मां-बेटी पर हमला, VIDEO:दो भाईयों ने लाठी-डंडों से पीटा, काम को लेकर चल रहा था विवाद, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment