Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में मां-बेटी पर हमला, VIDEO:दो भाईयों ने लाठी-डंडों से पीटा, काम को लेकर चल रहा था विवाद, आरोपी हिरासत में

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दो भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मदनेपुर निवासी छोटी बिट्टी पत्नी देवी शरण अपनी बेटी प्रमिला के साथ घर पर थीं। आरोप है कि उसी गांव के पड़ोसी दिलीप और अजीत, पुत्रगण मायाराम, पुरानी कहासुनी को लेकर उनके घर पहुंचे। बताया गया है कि दोनों पक्ष एक ही गेस्ट हाउस में वेटर का काम करते हैं और उनके बीच काम को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बात पर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दिलीप और अजीत ने मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में आरोपियों को लाठी से हमला करते और मां-बेटी को अपना बचाव करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित महिला ने कुठौंद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीलबंत को मौके पर भेजा गया था। जांच के बाद महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी दिलीप और अजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है और गांव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजपाल यादव कर्ज विवाद, उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल का बयान:कहा- उनके आग्रह पर 5 करोड़ दिए थे, मूवी के लिए स्टे भी हटाया था
    Next Article
    लखनऊ में फॉर्च्यूनर गाड़ी का पैसा लेकर डीलर फरार:दूसरी गाड़ी पर चल रहा वही नंबर, पीड़ित ने दर्ज करवाया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment