Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण:विशेष अभियान दिवस आज, दावे-आपत्तियां के लिए मौजूद रहेंगे शाम पांच बजे तक बीएलओ

    11 hours ago

    1

    0

    निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण के तहत आज, 22 फरवरी (रविवार) को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान दावे एवं आपत्तियां 6 मार्च 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। इस अभियान के लिए क्षेत्र के सभी बूथों पर पदाविहीत अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। मतदाताओं की सुविधा हेतु फार्म-6, 6ए, 7 और 8 उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां फार्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। अभियान के तहत प्राप्त सभी प्रपत्रों का सुव्यवस्थित तरीके से अभिलेखीकरण किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल स्थानीय एजेंटों, सभासदों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न बूथों का निरीक्षण करेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन संबंधी आवेदन अवश्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में बाल अपचारी से चोरी का सामान बरामद:चांदी के जेवरात, पर्स और खिलौना पिस्तौल भी मिली
    Next Article
    राजपाल यादव कर्ज विवाद, उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल का बयान:कहा- उनके आग्रह पर 5 करोड़ दिए थे, मूवी के लिए स्टे भी हटाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment