Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-बंगाल समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट:UP-बिहार, दिल्ली में घना कोहरा; हिमाचल में 5 दिन से बर्फबारी, उत्तराखंड-सिक्किम में एवलांच का खतरा बढ़ा

    11 hours ago

    2

    0

    देश के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। मार्च के पहले 15 दिन में जहां तापमान 40°C पार कर गया था, वहीं दूसरे पखवाड़े में लगभग हर राज्य में आंधी, बारिश, ओले गिरने की घटनाएं हो रही हैं। IMD ने आज भी पश्चिमी राजस्थान समेत देश के 12 राज्यों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल शामिल हैं। कर्नाटक के तटीय इलाकों और केरल में आज का मौसम उमस भरा रहेगा। इधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार सुबह भी कई जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर रह गई है। राजस्थान में फिलहाल 2 तरह का मौसम है। आधे राज्य में बारिश के कारण तापमान घट गया है। जबकि बाकी आधे राज्य में गर्मी बढ़ रही है। शनिवार को सबसे ज्यादा 39.9°C तापमान श्रीगंगानगर में रहा। उत्तराखंड और सिक्किम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच का खतरा जताया है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से त्सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार पांच दिन से बर्फबारी हो रही है। यहां एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर फसलें खराब बैक टू बैक आ रहे वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण प्रदेश में गर्मी कम हो गई है। शनिवार को एक और नया सिस्टम एक्टिव हुआ है, इसके चलते जैसलमेर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया, जिससे वहां कटी रखी फसलें ​खराब हो गईं। जैसलमेर के रामगढ़, कुछड़ी के एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रविवार को 8 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: 45 जिलों में बारिश, ओले गिरने से फसलें तबाह; अगले 4 दिन तेज गर्मी पड़ेगी प्रदेश में पिछले 4 दिन से एक्टिव बारिश के सिस्टम से 45 जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। 17 जिलों में ओले भी गिरे। अगले 4 दिन कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। माैसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से उत्तरी व पश्चिमी हिस्से में बूंदाबांदी या बादल छा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान यूपी के 19 जिलों में अफगानिस्तान से आने वाली ठंड हवाओं के कारण मौसम बदला है। कई जिलों में ओले पड़े हैं तो कहीं पर कोहरा छाया है। अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: कोंडागांव में ओले गिरे, जशपुर में बिजली गिरने से मजदूर की मौत प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री तक घट गया है। हालांकि, आने वाले 24 घंटों के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। शनिवार को कोंडागांव जिले में शिमला-मनाली जैसा नजारा दिखा। यहां ओले गिरने से खेतों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। वहीं जशपुर जिले के दुलदुला में बिजली गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: बेतिया समेत 5 जिलों में कोहरा, 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पिछले 2 दिनों से ज्यादातर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद समस्तीपुर, मधुबनी, जमुई, गोपालगंज और बेतिया में रविवार सुबह कुहासा है, विजिबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: ओले-बारिश से राहत भी, तबाही भी, दुमका में बिजली गिरने से एक की मौत बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय गर्मी के असर से प्रदेश में आंधी-बारिश और ओले गिरने के हालात बने हैं। अगले 24 घंटे में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट की संभावना है, जबकि हल्की बारिश हो सकती है। दुमका के डिगवाडीह गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स झुलस गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War LIVE: जंग के दौरान क्रैश हुआ कतर का मिलिट्री हेलीकॉप्टर
    Next Article
    पंजाब अफसर सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री, पिता-PA पर FIR:पत्नी बोलीं- गैंगस्टरों की धमकी दी थी; कांग्रेस बोली- आरोपी विदेश भाग सकते हैं, गिरफ्तारी हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment