Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में बेची गई आजमगढ़ की नाबालिग:5वां आरोपी गिरफ्तार, पहले 4 जा चुके हैं जेल; 2 वर्ष पहले दर्ज हुआ था मुकदमा

    17 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को सोमवार रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी। अब राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले धर्मराज सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामला रौनापार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव का रहने वाला सुनील यादव नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में उसे राजस्थान में बेच दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस पीड़िता के परिजनों ने 12 अक्टूबर 2024 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। आरोप था कि सुनील यादव उसे अपने साथ लेकर गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में सामने आया राजस्थान कनेक्शन जांच के दौरान पुलिस को राजस्थान के चूरू जिले से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले। विवेचना में धर्मराज सैनी का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं चार आरोपी पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर धर्मराज सैनी की भूमिका सामने आई थी। जिले में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में ले जाने और बेचने के आरोपों के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों को लेकर पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद में 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या:फंदे पर लटका मिला शव, 2 बच्चों की मां थी, यूपी की रहने वाली
    Next Article
    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान:चंदौली में मनोज काका के नेतृत्व में 53 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment