Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 लोगों की मौत:1 मजदूर अब भी फंसा, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स

    4 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 1 मजदूर अब भी फंसा है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शव बुरी तरह जल गए हैं। कई शवों के कंकाल भर बचे हैं। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए। मौके पर भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा, एएसपी (भिवाड़ी) अतुल साहू, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, एसडीएम लाखन सिंह, टपूकड़ा के तहसीलदार शैतान सिंह, खैरथल ADM शिवपाल जाट आदि अधिकारी मौजूद हैं। हादसे के बाद की PHOTOS… ----------------------- यह खबर भी पढ़िए…. सिरोही में 4 महीने के बेटे के साथ मां भी जिंदा जली 14 फरवरी को सिरोही के आबू रोड इलाके में 4 महीने के बेटे के साथ मां भी जिंदा जल गई थी। देर रात करीब 11 बजे पति की आंख खुली तो पत्नी और बेटे की जली हुई लाश पड़ी मिली। (पढ़िए पूरी खबर...)
    Click here to Read more
    Prev Article
    Satellite Images से ड्रैगन का 'महाविनाशक' प्लान Exposed, Sichuan में बना रहा गुप्त परमाणु बंकर
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के सोलापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment