Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में लाई जाएगी नई जल नीति:AI से होगी बिजली की मॉनिटरिंग, 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन, नए सोलर पार्क की भी घोषणा

    10 hours ago

    1

    0

    वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की है। सरकार नई जल नीति भी लाएगी। करीब 6500 गांवों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा। करीब 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी। अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। हाईवे पर भी नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। एक्सीडेंट रोकने के लिए प्रदेश भर में 2 हजार कैमरे भी लगाए जाएंगे। ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार ने बजट में दो नए सोलर पार्क की भी घोषणा की है। वहीं, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सरकार बिजली की मॉनिटरिंग करेगी। सेक्टर वाइज बजट में क्या हुईं बड़ी घोषणाएं… इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा सरकार का फोकस: राजस्थान में सड़कों का ढांचा सुधारने के लिए सरकार 1800 करोड़ की लागत से नए ब्रिज और सड़ब बनाएगी। नॉ पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़, मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे। बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। एक्सीडेंट रोकने 100 करोड़ की लागत से 2000 कैमरे लगाए जाएंगे। पानी की समस्या से निपटने का प्लान: राजस्थान की नई जल नीति लाई जाएगी। जलदाय विभाग में 3000 संविदा तकनीकी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती होगी। सीएम जल जीवन मिशन योजना के तहत 6500 गांवों को शमिल कर हर घर नल से जोड़ा जाएगा। इस पर 4500 करोड़ खर्च होंगे। करीब 2300 करोड़ की लागत से शहरों में पेयजल की सुविधाएं विकसित होंगी। अगले साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। AI से होगी बिजली की मॉनिटिरिंग: प्रदेश में 220 केवीए के 6 नए जीएसएस, , 132 केवी के 13 जीएसएस , 33 केवी के 110 नए जीएसएस बनाए जाएंगे। बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ खर्च कर नए सोलर पार्क बनाए जाएंगे। बिजली सिस्टम की रीयल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अजमेर डिस्काम सेटर को एआई से जोड़ा जाएगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:चंडीगढ़-पंजाब के बम स्क्वॉड से जांच; ईमेल में लिखा- CM को ह्यूमन बम से उड़ाएंगे, संसद, मोदी-शाह भी टारगेट
    Next Article
    होटल में गर्लफ्रेंड की गर्दन काटकर हत्या:कमरे में मिली अर्धनग्न लाश, आंखों पर पट्‌टी बंधी; बॉयफ्रेंड अरेस्ट, मां बोली- परेशान करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment