Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल में गर्लफ्रेंड की गर्दन काटकर हत्या:कमरे में मिली अर्धनग्न लाश, आंखों पर पट्‌टी बंधी; बॉयफ्रेंड अरेस्ट, मां बोली- परेशान करता था

    14 hours ago

    1

    0

    फाजिल्का जिले के अबोहर में मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास स्थित एक होटल में 17 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। उसका शव होटल के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। युवती की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला और उसकी आंखों पर पट्‌टी बंधी हुई थी। होटल कर्मियों ने बताया कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। हालांकि, युवक करीब आधे घंटे बाद ही होटलकर्मियों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने का बहाना लगाकर वहां से निकल गया। पुलिस देर रात तक होटल में जांच करती रही। लड़की की शिनाख्त के बाद उसकी डेडबॉडी वहां से उठाकर मॉर्च्युरी पहुंचाई गई। सीटी-1 थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सचिन निवासी रामकोट के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उधर, मृतका के परिजनों ने कह कि आरोपी युवक बेटी को पहले से ही परेशान करता था। घटना के बारे में यह जानकारी मिली… पुलिस ने होटल सील किया घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल को सील कर दिया और होटल का रिकॉर्ड, रजिस्टर व अन्य सबूत अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस के अनुसार, लड़की का नाम आरती था। सीटी-1 थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा नंबर 42, धारा 103 बीएनएस के तहत सचिन निवासी रामकोट के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लड़की का परिवार कानपुर का रहने वाला SHO के अनुसार, लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली थी। उसके पिता कई सालों से अबोहर में शहीद मेजर सुरिंदर सिंह चौक के नजदीक बनी गौशाला में काम करते हैं। लड़की जिस लड़के के साथ होटल में आई थी, उस लड़के का नाम सचिन (22) है। वह कुई खेड़ा गांव का रहने वाला है। परिजन बोले- 6 महीने से लड़के के टच में थी आरती मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पिता जयलाल और माता गुड्‌डी देवी ने बताया है कि उनकी बेटी आरती केवल 17 साल की थी। वह करीब 6 महीने से सचिन नाम के लड़के के टच में थी। वह उससे बात करती थी, लेकिन बात कहां तक बढ़ी है, वह जानकारी नहीं। मृतका के पिता जय लाल ने बताया कि दो दिन पहले उनकी सास का निधन हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार कानपुर गया हुआ था। परिवार कल ही वापस लौटा था। घटना के दिन गांव की गौशाला में एक शादी समारोह था, जहां पूरा परिवार व्यस्त था और उनकी बेटी भी वहीं गई हुई थी। देर रात जब बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 11 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें उस स्थान पर ले गई, जहां उनकी बेटी का शव पड़ा हुआ था। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी 17 वर्ष की थी और अबोहर के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। मां ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला सचिन नामक युवक, जो एक दुकान पर काम करता था, उनकी बेटी को पहले से परेशान करता था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में लाई जाएगी नई जल नीति:AI से होगी बिजली की मॉनिटरिंग, 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन, नए सोलर पार्क की भी घोषणा
    Next Article
    हत्या से पहले आर्केस्ट्रा डांसर ने बॉर्डर-2 फिल्म देखी:सिरसा में बेटे संग गई थी; रूम पर आकर बॉयफ्रेंड से दूसरे युवक को लेकर झगड़ा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment