Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में तापमान 40°C से ज्यादा, MP में 39°C पहुंचा:बिहार में बारिश का यलो अलर्ट; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना

    5 hours ago

    1

    0

    मार्च में ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान में तापमान 40°C से ज्यादा रहा, सबसे ज्यादा बाढ़मेर में 40.6°C रहा। तेज गर्मी के साथ-साथ 2 जिलों में हीटवेव और 19 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा। बिहार में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा शामिल हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान सुपौल का रहा, जो 32.1°C था। पटना का भी 32°C रहा। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। उत्तराखंड के देहरादून में दिन का तापमान 31°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान 35°C तक जा सकता है। मौसम की 2 तस्वीरें… गर्मी क्यों- फरवरी में बारिश कम, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण हैं। फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम रहे। इस कारण बादल-बारिश कम हुई। सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक पहुंचने से सतह तेजी से गर्म हो रही है। पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसमें हवा नीचे दबती है, जिससे बादल कम बनते हैं और गर्म हवाएं बनी रहती हैं। ये परिस्थितियां तापमान बढ़ाने के लिए अनुकूल रहती हैं। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40°C या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4°C से 6°C ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। जून में अलनीनो संभव, गर्मी बढ़ेगी, मानसून भी बिगड़ सकता है ला-नीना कमजोर हो रहा है। अगले 3 महीने एनसो न्यूट्रल की स्थिति रहेगी, यानी ला-नीना और अलनीनो दोनों ही एक्टिव नहीं रहेंगे। अमेरिकन मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, जून के शुरू में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान देश में मानसून आता है। अलनीनो न सिर्फ मानसून बिगाड़ेगा, बल्कि गर्मी का दौर भी लंबा करेगा। ला-नीना में सामान्य, या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। तापमान सामान्य से कम रहता है। अलनीनो में पारा चढ़ता है और बारिश कम होती है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग में टेम्परेचर सामान्य से 6°C ज्यादा, 15 मार्च से और बढ़ेगा तापमान मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 19 जिलों में गिर सकते हैं ओले, दिन का तापमान 40°C पार, आज हीटवेव का अलर्ट राजस्थान के 2 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। मंगलवार को बाड़मेर में दिन का तापमान 40.6°C रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा था। झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 39.2°C, चित्तौड़गढ़ में 39°C, चूरू में 38.7°C, जोधपुर में 38.6°C और जैसलमेर में 38.5°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 3 शहरों में तापमान 35°C, दिन का पारा 7°C तक बढ़ा, सोनीपत-फरीदाबाद में धुंध छाई हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 शहरों में तापमान 35°C या उससे ज्यादा रहा, जिनमें हिसार सबसे गर्म रहा, जहां 35.5°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, 11 मार्च के बाद बदलेगा मौसम बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 kmph की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा में बादल छाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भीषण हुई जंग, समुद्री माइंस बिछा रहा ईरान, ट्रंप का दावा- 16 बारूदी नावों को किया तबाह
    Next Article
    जब क्रिकेटर्स पर दिल हारीं हसीनाएं, किसी का रिश्ता बना म‍िसाल, किसी का हुआ तलाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment