Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-MP के 18 शहरों में शीतलहर, तापमान 10°C से कम:जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में, 7 राज्यों में कोहरा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

    5 hours ago

    1

    0

    नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश के 6 और राजस्थान के 12 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.7°C रहा, जबकि मध्य प्रदेश के दमोह में 7.4°C के साथ सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान माइनस में है। वहीं यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान 27 और 28 नवंबर का अनुमान मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में सर्दियों में बाहर निकलते समय क्या सावधानी रखें… अब प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा बुधवार को लगातार 11वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर को छोड़ सभी शहरों में पारा 15°C से नीचे, फतेहपुर में 4.7°C राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते रात में ठंड बढ़ गई है। राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। सीकर के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. एमपी: दमोह में 7.4°C पारा, 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे; भोपाल में शीतलहर मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दमोह में बुधवार तो न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। भोपाल में पारा 8.2°C पर पहुंच गया, जो 10 साल में नवंबर की तीसरी सबसे ठंडी रात है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 3 शहरों में पारा 10° से नीचे, हरदोई 9°C के साथ सबसे ठंडा पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9°C, मुजफ्फरनगर में 9.2°C और कानपुर में 9.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज समेत 12 शहरों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: कई जिलों में सुबह से कोहरा, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध छा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से आसमान साफ हो रहा है। बुधवार को अरवल में 11.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़: उत्तरी हिस्से में ठंड, दक्षिण में रातें गर्म: अंबिकापुर 11.4°C के साथ सबसे ठंडा छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.4°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का तापमान बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: ताबो में माइनस 6.1°C तापमान, 12 शहरों में 5 डिग्री से नीचे हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के बीच मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे पहुंच गया है। ताबो में सबसे कम माइनस 6.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. पंजाब-चंडीगढ़: फरीदकोट में पारा 6.4 डिग्री; घने कोहरे की चेतावनी पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह के समय कई जगह घना कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, यह स्थिति 28 नवंबर तक बनी रह सकती है। चंडीगढ़ में पारा 9.2 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… 8. उत्तराखंड: पहाड़ों पर कोहरा, दिन में छाएंगे बादल; 6 शहरों की हवा खराब उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में हल्के बादल रह सकते हैं। सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी। एक हफ्ते पहले हुई बर्फबारी अब तक नहीं पिघली है। केदारनाथ में बुधवार को तापमान -8°C, बद्रीनाथ में -10°C, यमुनोत्री में -6°C और गंगोत्री में -13°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistani Netflix Series पर भारत में रोक की मांग का अहसान इकबाल ने किया विरोध
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में लॉरी ने SUV को टक्कर मारी, 4 की मौत; 8 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment