Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान- स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई-आबूधाबी में फंसे:बोले- चारों तरफ धमाके हो रहे हैं; अजमेर में शिया समुदाय ने किया शोक का ऐलान

    4 hours ago

    1

    0

    ईरान के यूएई और दुबई में हमला करने के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस कारण राजस्थान के जोधपुर, कोटा, सीकर के 100 से ज्यादा स्टूडेंट व अन्य लोग फंस गए हैं। शनिवार को अचानक एयरस्पेस बंद होने से इनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। इन्हें तुरंत एयरपोर्ट से सुरक्षित होटल्स भेजा गया। इस दौरान दुबई व आबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाके भी सुनाई दिए। सभी ने भारत सरकार से इन्हें सुरक्षित निकालने की मांग की है। वहीं, अजमेर में शिया समुदाय ने खामेनेई की मौत पर 3 दिन के शोक का ऐलान किया है। कथावाचक के साथ दुबई गए 120 श्रद्धालु फंसे जोधपुर के 120 श्रद्वालु अबू धाबी में फंसे हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी। कथा 28 फरवरी को खत्म हुई थी। शनिवार को सभी अबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। होस्टल के पास गिरी मिसाइल दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ ने बताया कि वे दुबई के एकेडमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है। सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया, 'जहां हम ठहरे हुए हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं। वहीं, कोटा की ही एक स्टूडेंट तान्या भी अबू धाबी में फंस गई हैं। वे कनाडा से इंडिया आ रही थी। उनके पिता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मदद मांगी है। अब देखिए- अलग-अलग जगह फंसे राजस्थानियों की PHOTOS…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, 15 मौतें:गोला-बारूद तैयार करते वक्त हुआ धमाका, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
    Next Article
    ...वो 30 बम, जिनको इजरायल-US ने खामेनेई के घर पर गिराया, मलबे बदला पूरा कंपाउंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment