Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan CM Bhajanlal Sharma बोले, सामाजिक न्याय ही सरकार की नीतियों का मूल आधार है

    1 hour from now

    1

    0

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक न्याय उनकी सरकार की नीतियों के केंद्र में है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपील की कि वे अपने प्रशासनिक अनुभव का उपयोग युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने और समाज के लिए योगदान देने के लिए करें। शर्मा यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे।उन्होंने नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार और समाज के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारियों से कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उनका प्रशासनिक अनुभव और जमीनी हकीकत की समझ विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि यह डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत करीब 4.25 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 4.30 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 887 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं।वहीं, पीएम-जनमन योजना के तहत बारां जिले में 14,636 पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। संवाद कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय राजस्व सेवा और अन्य अधिकारी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mohan Yadav ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, संसद की कार्यवाही बाधित करने का लगाया आरोप
    Next Article
    Bareilly में कांवड़ यात्रियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत और 24 लोग घायल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment