Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Police ने Nagaur में पकड़े 6 अवैध हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार

    31 minutes ago

    1

    0

    राजस्थान पुलिस ने नागौर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत छह अवैध पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद कर इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, नागौर में खाटूबड़ी थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के एक आपूर्तिकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस की विशेष टीम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले ओमप्रकाश देहड़ू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा हथियार बेचने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें भेजकर हथियार खरीदने वालों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश राहड़, श्रवणराम और ओमप्रकाश (34) के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों पर कुल छह पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए गए। एक अन्य मामले में टोंक जिले में पुलिस ने संगठित साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी सिम कार्ड, बैंक खातों और सोशल मीडिया प्रोफाइल का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से लोगों के साथ साइबर ठगी करते थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने करीब दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 37,210 रुपये नकद, दो बोलेरो जीप, एक स्विफ्ट कार और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pilibhit में Tiger Attack से 60 वर्षीय किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की
    Next Article
    Delhi में CNG Price 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ी, IGL ने लागू की नई दरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment