Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजधानी में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन:शिवा भोला मंदिर में उमड़ी भीड़, महिला मंडल ने किए भजन

    4 hours ago

    1

    0

    राजधानी में चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला। प्रसिद्ध शिवा भोला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में उत्साह का वातावरण रहा , जहां महिला मंडल द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने इसमें भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की और नव संवत्सर का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। ढोलक और मंजीरों की ध्वनि के बीच महिलाएं भक्ति में लीन दिखीं। मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। मां के भजन प्रस्तुत किया गया भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने कई प्रसिद्ध भजनों का गायन किया। इनमें ‘मैया ओ मैया, तुझे कब आएगा दया’, ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’, ‘लली लली चुनरिया सितारों वाली’ और ‘मेरी झोली भर दे ओ माता’ जैसे भजन शामिल थे। कुछ भजनों पर महिलाओं ने उत्साह के साथ नृत्य भी किया। समापन पर ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ भजन प्रस्तुत किया गया। महिला मंडल हर वर्ष ऐसे आयोजन करता है आयोजन की जानकारी देते हुए संजू गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष और नवरात्रि का यह संगम हमारी संस्कृति की पहचान है। महिला मंडल हर वर्ष ऐसे आयोजन करता है ताकि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कीर्तन में मां के नौ रूपों की महिमा का वर्णन किया गया और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। कीर्तन के समापन पर विधि-विधान से मां की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उद्योग-खादी विभाग ने युवाओं को दी योजनाओं की जानकारी:9 वर्ष पूरे होने पर टूलकिट वितरित, स्वरोजगार पर जोर
    Next Article
    5.60 लाख की चोरी में सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग:बैंक में रेकी के बाद हुई थी वारदात, कैमरे में घूमते दिखे संदिग्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment